Actor Yash Dasgupta: तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां आजकल काफी चर्चा में है। पहला वह अपने पति से अलग रह रही है और कह रही है जब शादी ही नहीं हुई तो अब तलाक कैसा। दूसरा उनका नाम फिल्म अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं कैसी है यश दासगुप्ता की शख्सियत।
10 डिजायरेबल पुरुषों की लिस्ट में है टॉप पर
बंगाली फिल्मों के अभिनेता यश दासगुप्ता का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को हुआ था। टाइम्स ऑफ इंडिया की 10 डिजायरेबल पुरुषों की लिस्ट में वे टॉप पर हैं। फिलहाल यश नुसरत जहां के साथ एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती भी है। 36 साल के अभिनेता यश हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उनको कंदीताला से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वो कांग्रेस की स्वाति खांदोकर से 41347 वोटों से हार गए।
टेलीविजन के साथ शुरू किया करियर
अभिनेता यश दासगुप्ता ने अपना करियर टेलीविजन के साथ शुरू किया था। उनकी पहली बंगाली फिल्म गैंगस्टर मिली थी, उसमें वो टाइटल रोल यानि मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उनको कई फिल्में मिली जिससे वो चर्चित हो गए। यश ने मशहूर टीवी सीरियल ना आना इस देश लाडो में भी किरदार निभाया था। बंगाली फिल्मों में नाम कमाने के बाद वो हिंदी मनोरंजन जगत में नाम कमाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। यश दासगुप्ता का व्यक्तित्व काफी आकर्षक हैं इसलिए वो चहेते फिल्म स्टार हैं।
एडवेंचर स्पोर्ट्स के हैं शौकिन
अभिनेता यश को ट्रेवलिंग के साथ फोटोग्राफी और एडवेंचर स्पोर्ट्स पसंद हैा। फिटनेस फ्रीक भी हैं इसलिए बॉडी बिल्डिंग उन्हें काफी पसंद है। उन्होने देश के ज्यादातर हिस्सों की यात्रा की है, क्योंकि उनके पिता का ट्रांसफर अलग-अलग जगहों पर होता रहता था।