Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 31 July 2023 : वृष और कर्क राशि वालों का सताएगी शारीरिक समस्या, तुला एवं कन्या राशि वाले विरोधियों से रहें सतर्क

aaj ka rashifal कन्या, समेत 3 राशि वालों को आज इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, शेष राशियों का रहेगा मिला जुला दिन (4)

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 31 जुलाई यानी सोमवार मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृष राशि के जातक ससुराल के किसी भी इंसान के साथ विवाद नहीं बढ़ाएं। मिथुन राशि वालों की संपत्ति में वृद्धि होगी। सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ धन हासिल होगा।

मेष (Aries) Rashifal
दिन सामान्य रहेगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मुलाकात कर सकता है। माताजी के लिए उपहार लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में लाभ तो रुक-रुक कर होगा, लेकिन फिर भी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करके रखेंगे और भविष्य की किसी योजना में धन लगा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ समय संतान के भविष्य के लिए कुछ जरूरी योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे।

वृष (Taurus) Rashifal
आलस्य से भरा दिन रहने वाला है। नौकरी वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। उनकी तरक्की भी होगी। जोड़ों में दर्द या हड्डियों से संबंधित समस्या आज बढ़ सकती है। आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा-खासा धन मिलेगा। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद में नहीं पड़ें, नहीं तो उसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन कुछ खास रहने वाला है। संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपके व्यावसायिक खर्च समस्या लेकर आएंगे। व्यापार में बड़ा निर्णय नहीं लें। दोस्तों के साथ कुछ समय पार्टी में व्यतीत करेंगें। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी से धन उधार लेना पड़ेगा तो वह आसानी से मिल जाएगा।

कर्क (Cancer) Rashifal
खानपान पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए दिन रहेगा। अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज करें। पेट संबंधित समस्या हो तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। माता-पिता की सलाह बिजनेस में कारगर सिद्ध होगी। किसी बाहरी व्यक्ति को पार्टनर ना बनाएं। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रहीं बाधाएं आज दूर होंगी। अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

सिंह (Leo) Rashifal
कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ धन मिलेगा। कोई मित्र आपसे कोई जानकारी शेयर करें तो उसे अपने तक रखें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके भविष्य की चिंता थोड़ी कम होगी।

कन्या (Virgo) Rashifal
यह दिन परेशानियां लेकर आएगा। बेवजह धन के पीछे नहीं भागें, नहीं तो समस्या में फंस सकते हैं। अजनबियों से दूरी बनाकर रखें। किसी निर्णय को लेने में परिवार के सदस्यों से ही सलाह करें। जीवनसाथी से अनबन बढ़ सकती है। आप शांत रहें तो बेहतर रहेगा। आपमें प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसीलिए वाणी मधुर बनाए रखें।

तुला (Libra) Rashifal
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से उपहार मिल सकता है। नई नौकरी की इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटाकाने का प्रयास करेंगे। उनसे बचना होगा। माता-पिता से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। किसी नई संपत्ति को खरीद सकते हैं। व्यापार में डील फाइनल की है तो अच्छा लाभ मिलेगा। अध्यात्म के कार्यों की ओर मन अग्रसर रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन करा सकते हैं। अविवाहितों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए दिन सोची-समझी योजनाओं को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके कामों में आ रही रुकावट आज दूर होगी। किसी योजना को लेकर अपनों के साथ बातचीत कर सकते हैं। भाई-बहनों से बातचीत करेंगे। कोई काम लंबे समय से रुका था तो वह आज पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा की समस्याओं के लिए सीनियर से बात करनी होगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में एक से अधिक कामों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी संतान शिक्षा को लेकर छोटी यात्रा पर जा सकती है। बिजनेस में लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करें। किसी बड़े लाभ के चक्कर में रहे तो यह नुकसान देकर जा सकता है। माता-पिता से किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। इससे वह आपसे नाराज रहेंगे।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। अपने प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से अनबन आज समाप्त होगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। नौकरी वालों को प्रमोशन मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन (Pisces) Rashifal
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज उन्हें उनके कार्यों से जाना जाएगा। किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सेहत की समस्या आज दूर होगी। दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाएं। अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाएंगे। अधिकारी कोई सलाह मांगे तो बहुत सोच-विचार कर दें, नहीं तो उन्हें कोई बात बुरी लग सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट