Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 12 July 2023 : इन 3 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, सिंह राशि के लोग लेन-देन से बचें

aaj-ka-rashifal-12-july-2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 12 जुलाई यानी बुधवार को वृष, कन्या और कुंभ राशि वालों को कॅरियर में सफलता मिलेगी। वहीं, मेष राशि के लोगों की आज अनबन होगी।

मेष (Aries) Rashifal
जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। करीबियों का सहयोग मिलेगा। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ पाएंगे। परिजनों से कहासुनी हो सकती है। आपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से समस्या हो सकती है। नए लोगों से मिलेंगे। संतान से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों की परीक्षा का परिणाम आएगा।

वृष (Taurus) Rashifal
लेन-देन के मामले में धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में किसी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। रुका हुआ काम पूरा होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन आएंगे। नई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी को धन उधार दिया था तो वह आज वापस मिल सकता है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन खुशनुमा रहेगा। भावनाओं में बहकर किसी से वादा नहीं करें। कार्यक्षेत्र में योग्यता से किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। कॅरियर को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले तो आप उसे तुरंत लीक नहीं करें। आज आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों को गति मिलेगी। किसी बड़े लक्ष्य को तेजी से पूरा करेंगे। बड़ों का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी के कॅरियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी तरक्की में कुछ लोग विरोध कर सकते हैं।

सिंह (Leo) Rashifal
लेन-देन के मामले में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में बाधा आ रही थी तो परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। किसी सरकारी काम में उसकी नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें।

कन्या (Virgo) Rashifal
नई संपत्ति खरीदाने के लिए दिन अच्छा है। व्यापारी अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस रखें। आज खान-पान पर पूरा ध्यान दें। मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी से वादा किया था तो उसे पूरा करना होगा। माताजी को किसी से मेल-मिलाप करने घर से बाहर लेकर जा सकते हैं।

तुला (Libra) Rashifal
दिन कुछ उलझनें लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहें। आज कोई आपके धन का इस्तेमाल कर सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। कामकाज में धैर्य रखें। नौकरी वाले अपनी मेहनत से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन अध्ययन और अध्यात्म के कार्यों में नाम कमाने के लिए है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का विश्वास जीत लेंगे। बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएं रखें। पारिवारिक मामलों में पूरी रुचि दिखाएंगे। बड़ों की बातों का पूरा सम्मान करें। आज आपके चारों ओर वातावरण सुखमय रहेगा।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि लाएगा। पारिवारिक रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। किसी से अहंकार भरी बातें नहीं करें। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज निवेश करते समय सावधानी बरतें।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दोस्तों पर विश्वास बना रहेगा। नए लोगों का पूरा साथ मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर रहेगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन मिलाजुला रहने वाला है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घर में मेहमान के आने से खर्च बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखाएं। घर में कुछ कीमती वस्तुओं का संग्रह कर सकते हैं। परंपरागत कार्यों में आगे बढे़ंगे। भौतिक संसाधनो में वृद्धि लेकर दिन आने वाला है।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य में पूरी रुचि दिखाएंगे। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी होगी। सुख-सुविधाओं पर अच्छा-खासा धन खर्च करेंगे। वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलवाएगी। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट