नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ईरान में चल रहे हिजाब प्रोटेस्ट के दौरान कुछ लड़कियों की हत्या के विरोध में अपने बाल कटवा लिए हैं। उर्वशी ने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर इस बात की जानकारी खुद दी है।
उर्वशी ने फोटोज को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपने बाल कटवा रही हूं। ईरानी मोरल पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद महसा अमिनी का निधन हो गया। प्रदर्शन के दौरान कई ईरानियन महिलाओं व लड़कियों ने अपनी जान गवा दीं। वहीं 19 साल की उत्तराखंड की रहने अंकिता भंडारी, मैं इन सब महिलाओं और लड़कियों के सपोर्ट में अपने बाल कटवा रही हूं।’
उर्वशी ने आगे लिखा, ‘पूरी दुनियाभर की महिलाएं बालों को कटवाकर ईरानियन सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है। महिलाओं का सम्मान करें। बालों को महिलाओं की खूबसूरती के रूप में देखा जाता है।
अपने बालों को पब्लिकली चॉप करके महिलाओं ने समाज को ये दिखा दिया है कि वो समाज की परवाह नहीं करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो इसका डिसीजन किसी और को नहीं लेने देंगी कि उन्हें क्या पहनना चाहिए, कैसे बर्ताव करना चाहिए और कैसे जीना चाहिए।
जब महिलाएं एक साथ आती हैं और एक महिला के मुद्दे को सारी महिलाओं का मुद्दा मानती हैं, तो इसमें फेमिनिज्म में एक नया जोश दिखता है।’