कश्मीर के पहलगाम में 39 जवानों को लेकर जा रही बस नदी में गिर गई। 7 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रहे थे।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में कई जवानों के मारे जाने के आशंका है, जबकि कई घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।