उज्जैन। शहर में पुलिस महा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्षिक निरीक्षण परेड की सलामी ली गई जिसके बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मॉक ड्रिल की गई जिसमें आंसू गैस के गोले, आग लगने पर किस तरह से लोगों को बचाया जा सके और गाड़ियों का निरीक्षण किया गया।
उज्जैन के डीआरपी लाइन में उज्जैन जोन के पुलिस महा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सालाना निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के लिए सुबह 9 बजे संतोष सिंह पुलिस लाइन पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सलामी ली गई जिसके बाद लाइन में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिंह ने मॉक ड्रिल की गई। पुलिस व्यवस्थाओं में लगने वाले वाहनों को चेक किया और आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
उज्जैन जोन के महा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थों को बेहतर काम करने के तरीके मंच से बताएं। उन्होंने कहा कि आज हमने बेहतर काम किया है। हो सकता है दूसरे दिन और ज्यादा टास्क मिले। चुनौतियों को पूर्ण करने का मौका पुलिस में ही मिलता है। अपनी उपलब्धियों पर बैठना नहीं है दिन प्रतिदिन तैयारियां करनी पड़ेगी।
मृदुभाषी के लिए उज्जैन से अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट