Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सीएम शिवराज के सामने घुटनों के बल बैठे कलेक्टर, कांग्रेस ने किया हंगामा

इंदौर। इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह जमीन पर घुटनो के बल बैठकर किसी प्लान से अवगत करा रहे थे। बस इतनी सी बात से कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज हो गए। और विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर मनीष सिंह का पुतला दहन करने की कोशिश की। जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

एक तस्वीर कितना बड़ा बखेड़ा खड़ा कर सकती है यह आप खुद देख सकते है। दरअसल बात सिर्फ इतनी सी थी की कलेक्टर मनीष सिंह सीएम शिवराज को किसी प्लान से अवगत करा रहे थे। लेकिन कांग्रेस के मुताबिक एक अधिकारी कैसे जनप्रतिनिधि के सामने घुटनों पर बैठ गया। बात इतनी बढ़ी कि कलेक्टर मनीष सिंह का पुतला तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जलाने निकले लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्तओं को पुलिस ने खदेड़ दिया और कुछ को गिरफ्तार किया। कार्यकर्ता मनीष सिह मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे कार्यकर्तओं का कहना है कि एक आईएस अधिकारी होकर कलेक्टर मनीष सिंह गुलामो की तरह सत्ताधारियों का काम कर रहे है। अपने पद की गरिमा को भूल कर एक पार्टी विशेष के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि पिछली बार कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठकर चर्चा करने वाले सीएसपी का ट्रासफर कर दिया था आज कलेक्टर मनीष सिंह मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के चारणों में बैठकर काम कर रहे है हम चाहते है उनका भी ट्रांसफर किया जाए।

इंदौर से मृदुभाषी के लिए चंकी बाजपेई की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट