Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ganeshotsav 2021: आज से गणेशोत्सव हुआ प्रारंभ, जानिए राशि अनुसार किस रंग के गणपति की करें स्थापना

Ganeshotsav 2021: आज शुक्रवार 10 सितंबर 2021 से गणेशोत्सव का प्रारंभ हो गया है। देश के कई हिस्सों में इस त्यौहार का हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गणेशोत्सव का प्रारंभ श्रीगणेश की स्थापना से किया जाता है और विसर्जन पर इसका समापन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन श्रीगणेश की स्थापना कि जाती है। आइए जानते हैं इस दिन किस राशि वाले को किस रंग के गणेशजी की स्थापना करनी चाहिए।

मेष

मेष राशिवालों को इस दिन लाल रंग के गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। मेष राशि का स्वामी मंगल है जो रक्तवर्णी है।

वृषभ

इस राशि के जातकों को नीले रंग के गणपति घर लाना चाहिए। इस रंग के गणेशजी वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि वालों को हल्के हरे रंग के गणपति का स्थापना करनी चाहिए। बुधराशि स्वामी होने के कारण तीक्ष्ण बुद्धि की प्राप्ति होती है।

कर्क

इस राशि वालों को श्वेतवर्णी गणपति की स्थापना करना चाहिए। इससे धन संपत्ति की प्राप्ति होती है।

सिंह

सिंह राशि वालों को केसरिया रंग के गणपति की प्रतिमा की स्थापना करना चाहिए। इससे समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

कन्या

कन्या राशि वालों को रक्तवर्णी गणपति की स्थापना करना चाहिए। इस रंग के गणेशजी की स्थापना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

तुला

तुला राशि वालों को रजत श्वेत रंग के गणपति की स्थापना करना चाहिए। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

वृश्चिक

इस राशि वालों को लाल रंग के गणपति की स्थापना करना चाहिए। इससे धन की प्राप्ति होती है।

धनु

धनु राशि वाले जातकों को पीले रंग के गणपति की स्थापना करना चाहिए।

मकर

मकर राशि वालों को हल्के नीले रंग की प्रतिमा की स्थापना करना चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को आसमानी रंग की आभा वाले गणपति की स्थापना करना चाहिए।

मीन

मीन राशि के लोग पीले रंग की आभा वाले गणपति की स्थापना करना चाहिए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट