कौन है कांग्रेस के वह 16 नेता, जो भाजपा के असंतुष्टओं को करेंगे संतुष्ट - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

कौन है कांग्रेस के वह 16 नेता, जो भाजपा के असंतुष्टओं को करेंगे संतुष्ट

कौन है कांग्रेस के वह 16 नेता, जो भाजपा के असंतुष्टओं को करेंगे संतुष्ट

भोपाल – चुनावी साल को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही तैयारियों में जुटे हुए हैं कांग्रेस के 16 बड़े नेताओं को भाजपा के असंतुष्ट नेताओं को संतुष्ट करने की जिम्मेदारी मिली हुई है बताया जा रहा है कि यह वह 16 नेता हैं जो भाजपा से रूठे कार्यकर्ता और नेताओं के संपर्क में हैं कहा जा सकता है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए अपने 16 नेताओं पर दांव आजमा रही है

16 नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, मीनाक्षी नटराजन, बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, तरुण भनोत, कमलेश्वर पटेल, जयवर्धन सिंह, लाखन सिंह यादव, रामनिवास रावत, फूल सिंह बरैया और केपी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

नेताओं को जो जिले आवंटित किए गए हैं उन जिलों में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं से वह लगातार संपर्क में रहें। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में बीजेपी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय जनता पार्टी को निमाड़ क्षेत्र से पहले झटका लग चुका है। यहां से बीजेपी के पूर्व सांसद रहे माखन सिंह सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

वही मुगावली से पूर्व विधायक रहे राव देशराज सिंह यादव के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। यादवेंद्र ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा।

चुनावी बयान बाजी में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनके नेता और कार्यकर्ता परिवार की तरह पार्टियों का दामन थामे हुए हैं। लेकिन हकीकत कुछ अलग देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कह चुके हैं कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं समय आने पर वह कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता नाराज कार्यकर्ताओं को लेकर बयानबाजी करते हैं कि पार्टी में कोई नाराज कार्यकर्ता नहीं है। पार्टी एक परिवार है। समय आने पर हम सब एक है।लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग बयां कर रही है।