Mradhubhashi
Search
Close this search box.

2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, भारत सहित दुनिया में कहां दिखेगी अद्भुत खगोलीय घटना?

वॉशिंगटन। खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वालों को मंगलवार 8 नवंबर को एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। साल के आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण में चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा। यह नजारा इसलिए भी खास है क्योंकि अगले तीन साल तक आसमान में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलेगा। दुनिया के कई हिस्सों में इस चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। उत्तरी और मध्य अमेरिका, एशिया, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में यह चंद्रग्रहण नजर आएगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा।

मिनिस्ट्री आॅफ अर्थ साइंस के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण का शुरूआती नजारा, जहां चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में होगा, कहीं भी दिखाई नहीं देगा। हालांकि पूर्वी राज्यों में चंद्र ग्रहण के अंतिम चरण में लाल चंद्रमा की एक झलक दिखाई देगी। इस चरण में चंद्रमा पृथ्वी की छाया से बाहर निकलता है और हल्के लाल रंग में नजर आता है। चंद्र ग्रहण की शुरूआत मंगलवार को शाम 5:12 बजे होगी।

26 मई को 'लाल' हो जाएगा चांद, जानिए कब-कहां देख सकेंगे साल का सबसे बड़ा  ब्लड मून | ready to see the super blood moon on May 26 first full lunar  eclipse

बिना किसी उपकरण के देख सकते हैं नजारा

भारत में यह नजारा त्रिपुरा, मिजोरम, बिहार, उड़ीसा, नागालैंड, पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के विपरीत चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण जरूरत होगी। हालांकि टेलिस्कोप से देखने पर खगोलीय घटना और बेहतर नजर आएगी। चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वातावरण से होकर चंद्रमा तक पहुंचता है।

धूल और बादल से बढ़ेगा लाल रंग

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, ह्यग्रहण के दौरान पृथ्वी के वातावरण में जितनी अधिक धूल या बादल होंगे, चंद्रमा उतना ही लाल दिखाई देगा।ह्ण इससे पहले 25 अक्टूबर को सूर्य पर चंद्रमा की काली छाया पड़ी थी और आंशिक सूर्य ग्रहण को यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और एशिया के पश्चिमी भागों में देखा गया था। सूर्य ग्रहण के दौरान दुनिया के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया था जहां चंद्रमा ने 80 फीसदी सूर्य को ढक लिया था।

Super Pink Moon' on April 7 Will Be the Biggest and Brightest Full Moon of  2020

भारत में आंशिक रहेगा ग्रहण

उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्त के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में दोपहर 2.38 बजे शुरू होगा। देश के पूर्वी भाग कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण ग्रहण रहेगा, वहां चंद्रमा लाल दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट