Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सोमानी के हाथ जिले की कमान, यादव का कार्यकाल बेहतर ,लंबे समय से चल रही थी जिला अध्यक्ष बदलने की बात, अब लगी मोहर

सोमानी के हाथ जिले की कमान, यादव का कार्यकाल बेहतर

धार। चुनावी साल होने के कारण भाजपा संगठन स्तर पर कई बदलाव ला रही है, इसे देखते हुए धार जिला अध्यक्ष भी बदला दिया गया है, वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा का मिशन 2023 शुरू हो गया है। नगरीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा का पूरा फोकस विस चुनाव जीतने पर होगा। वहीं माना जा रहा है कि मिशन 2023 से पहले बीजेपी संगठन स्तर पर कसावट करने जा रही है। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम और कमजोर संगठन के कारण पहले कई जिलों के अध्यक्ष निशाने पर थे ही, पर बीजेपी का मुख्य फोकस बूथ स्तर तक कसावट को लेकर भी है। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद संगठन में सर्जरी शुरू कर दी है।

जिला अध्यक्ष राजीव यादव के दो साल से अधिक के कार्यकाल में जिलेभर में 9 से अधिक नगर निकाय पर भाजपा ने कब्जा किया, वहीं धार, मनावर, कुक्षी जैसी नगरपालिका पर विजय प्राप्त की। कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी यादव द्वारा समय-समय पर किया गया। उन्होंने संगठन व कार्यकर्ताओं में तालमेल बैठाकर काम किया।

निचले व्यक्तियों तक पकड संघ के स्वयंसेवक:
नवागत जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी का निचली पंक्ति के व्यक्तियों तक मेल मिलाप है, वहीं हिंदूवादी छवि होने के साथ वे संघ के कट्टर कार्यकर्ताओं में से एक हैं। सोमानी लंबे समय से भाजपा संगठन के साथ संघ से भी जुड़े हुए हैं, इसके पहले दो मर्तबा जिला महामंत्री रहने के साथ विधानसभा, लोकसभा सहित नगरीय निकाय चुनाव में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। उन्होंने मूलत बदनावर से राजनीति की शुरुआत की थी।

यहां पर संस्था के माध्यम से कई सामाजिक क्षेत्रों में काम भी करते हैं। उनके पास संगठन को लेकर लंबा अनुभव है। इसी के चलते पार्टी संगठन ने निर्णय लिया है। संघ की पृष्ठभूमि से निकले सोमानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाहक भी रहे। राम जन्मभूमि व भोजशाला आंदोलन के समय भी जनजागरण से लेकर जेल यात्रा तक का सफर तय किया। बाद में वे सक्रिय राजनीति में कूद गए । सोमानी दो बार लगातारभाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हंै। अब पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।

भोजशाला जाकर दर्शन किए

मनोज सोमानी के नाम की घोषणा होने के बाद समर्थक बड़ी संख्या में उनके बदनावर स्थित निवास पर पहुंचे। यहां जमकर आतिशबाजी के साथ समर्थकों ने पुष्पगुच्छ देकर सोमानी का स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी व संगठन का आभार भी व्यक्त किया। बुधवार सुबह नवागत जिला अध्यक्ष सोमानी सबसे पहले भोजशाला पहुंचे, यहां दर्शन कर अपने दौरे की शुरुआत की। इसके बाद पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रभु राठौर, राजीव यादव सहित करणसिंह पंवार के निवास पर पहुंचकर भी सौजन्य मुलाकात की है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट