Mradhubhashi
Search
Close this search box.

RBI: देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ी, सोने के भंडार में भारी गिरावट | विदेशी मुद्रा 1,13,691 करोड़ रुपए कम हो गई

RBI:

RBI Data on Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) काफी कम हो गया है। इसमें पिछले दिनों भारी गिरावट आई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इससे जुड़े ताजा आंकड़ें शुक्रवार को जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार 6 अक्टूबर को खत्म सप्ताह के समय भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.166 अरब डॉलर यानी 14828 करोड़ की कमी आई है। गिरावट की वजह से देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 584.742 अरब डॉलर यानी 48 लाख 67 हजार 956 करोड़ रुपए रह गया। फॉरेन करेंसी एसेट्स (foreign currency assets) और गोल्ड रिजर्व (gold reserve) में गिरावट फॉरेक्स रिजर्व में गिरावट की मुख्य वजह है।

इससे पिछले हफ्ते यानी 29 सितंबर को खत्म सप्ताह के समय विदेशी मुद्रा भंडार 586.908 अरब डॉलर था। वैसे, उस सप्ताह के दौरान फॉरेक्स रिजर्व में 3.794 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई थी। RBI द्वारा जारी साप्ताहिक रिपोर्ट (Weekly Statistical Supplement) के अनुसार 6 अक्टूबर को खत्म सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा एसेट्स (FCAs) 70.7 करोड़ डॉलर यानी 3057 करोड़ रुपए घटकर 519.53 अरब डॉलर यानी 43 लाख 25 हजार 067 करोड़ रुपए बचे। इस दौरान RBI के पास मौजूद सोने के भंडार (Gold Reserve) में 142.5 करोड़ डॉलर यानी 11624 करोड़ रुपए की गिरावट दिखी और यह भंडार 4230.6 करोड़ डॉलर यानी 3.522 लाख करोड़ रुपए रह गया।

2021 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था विदेशी मुद्रा भंडार
मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट पर चर्चा करें तो देश का कुल फॉरेक्स रिजर्व 629.2 करोड़ डॉलर यानी 1,13,691 करोड़ रुपए घटा है। इसमें पिछले एक साल के दौरान 5187.3 करोड़ डॉलर यानी 4 लाख 81 हजार 20 करोड़ रुपए की कमी आई है। दो साल पहले यानी अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 645 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, लेकिन उसके बाद से इसमें आमतौर पर अधिकतर समय गिरावट देखने को मिली है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट