Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 05 June 2023: इस राशि वालों के लिए आज का दिन है खतरे से भरा | जाने सभी राशियों का राशिफल

Rashifal 05 June 2023

Rashifal 05 June 2023: सोमवार यानी 5 जून कुछ राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं है। इन राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। शेष राशियों का भी हम राशिफल बता रहे हैं।

Rashifal 05 June 2023: 5 जून, दिन सोमवार बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन मेष राशि के लोगों को दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि वालों के घर में सुख-शांति बनेगी। आइए, विस्तृत रूप से सभी राशियों का जानें हाल…

मेष राशि (Aries)
यह दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। जो लोग घर से दूर हैं, उन्हें परिवार की याद सताएगी। व्यवसायी आगे बढ़ाने के प्रयास करेंगे। पिताजी आपके व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।

वृषभ राशि (Tauras)
आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। इनके साथ आप पार्टी में जाएंगे, जहां सभी लोगों से मेलजोल होगा। किसी खास शख्स से भी मुलाकात होगी, जिससे मिलने के बाद काफी खुश हो जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)
आपके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। हर क्षेत्र से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। कल आपके रुके हुए कार्य पूरा होंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदार के घर मिलने जा सकते हैं। संतान द्वारा मान-सम्मान मिलने से बहुत खुश रहेंगे। बेरोजगारों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं।अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कर्क राशि (Cancer)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आप रुके हुए कार्यों को परिचित की सहायता से पूरा करेंगे। बिना वजह अपनी आलोचना करते रहने से आत्मविश्वास को कम हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को पूरा कर सकते हैं, तो सोच ग़लत है।

सिंह राशि (Leo)
आपके लिए बहुत ही बढ़िया दिन रहने वाला है। मन की इच्छा पूरी होगी।
आप अपने रुके कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का भी फायदा मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। अपनी मीठी वाणी के कारण कार्यों को पूरा कराने में कामयाब होंगे।

कन्या राशि (Virgo)
गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए काम करेंगे। अपने रिश्तेदारों के यहां किसी बीमार को देखने जाएंगे। घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद लें
तो धन लाभ होगा।

तुला राशि (Libra)
अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
आपके दोस्त भी आपके व्यवसाय में निवेश करेंगे। किसी परिचित की सहायता से नए-नए कांटेक्ट मिल जाएंगे, जिनसे लाभ कमाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपके लिए मिलाजुला दिन रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों से लाभ मिलेगा। जो नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे थे, उसमें मित्र की सहायता मिलेगी। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को भी अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)
आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्य के साथ समय व्यतीत करेंगे। कोई रिश्तेदार आपसे धन मांग सकता है।
गृहस्थ जीवन में सुख शांति रहेगी, लेकिन रिश्तेदार की दखलअंदाजी आप के रिश्ते में मनमुटाव पैदा कर सकती है। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)


आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें अच्छा रोजगार मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी।,अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। कल आपकी राशी में वाहन दुर्घटना का संयोग है इसलिए किसी से भी वाहन मांग कर न चलाएं, स्वयं के वहां को भी बहुत सावधानी पूर्वक अति जरुरी होने पर ही इस्तेमाल करे

कुंभ राशि (Aquarius)
आपके लिए दिन सुखद है। नौकरी वाले दिए गए काम को समय पर पूरा करेंगे। कुछ अधिकारियों द्वारा शुभ समाचार मिलेगी। भाई-बहन के विवाह में आ रही अड़चनें काफी पूजा के बाद समाप्त होगी।

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। हर क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। किसी को धन उधार दिया है तो वापस मिल जाएगा। मकान, प्लॉट खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान द्वारा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की का मौका मिलेगा

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट