Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महामंत्रियों के साथ विष्णु दत्त शर्मा की संगठनात्मक चर्चा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष विष्‍णुदत्‍त शर्मा ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मध्‍य प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव की मौजूदगी में मध्‍य प्रदेश भाजपा के महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस बैठक में 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा समर्पण अभियान की समीक्षा की गई।

बैठक में आगामी कार्यक्रम को प्रभावी रूप से करने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। वही स्व. कुशाभाऊ जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ सशक्तिकरण के अभियान की व्यापक तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में वर्तमान में मध्यप्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई है। साथ ही अभी तक जो भी कार्यक्रम हुए हैं उनकी समीक्षा भी की गई। भाजपा संगठन ने जो भी लक्ष्य लिए हैं उनको पूरा करने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है।

बैठक के बाद भाजपा कार्यालय में मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान की तैयारी की समीक्षा की गई है। बैठक के दौरान बूथ को शसक्त करने के लिए बात हुई है। उन्होंनो कहा कि उपचुनाव पार्टी संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उसको लेकर भी रणनीति तैयार की गई है सभी से सुझाव लिए गए हैं…

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट