Mradhubhashi
Search
Close this search box.

NASA Report: इस महीने टूटेगा गर्मी का 100 साल का रिकॉर्ड, अमेरिका, चीन में हालात बिगड़े

NASA Report: इस महीने टूटेगा गर्मी का 100 साल का रिकॉर्ड, अमेरिका, चीन में हालात बिगड़े

100 Year Record of Heat: मानसून की दस्तक के बाद से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। कई शहरों में बाढ़ आ गई है। हालांकि ऐसा बहुत समय नहीं रहने वाला है। इस महीने गर्मी का 100 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। यह नासा का कहना है। नासा के टॉप जलवायु विज्ञानी गेविन श्मिट के मुताबिक यह जुलाई 100 वर्षों का सबसे गर्म महीना हो सकता है। इस महीने में किसी-न-किसी देश में हर दिन गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है।

यूरोपियन यूनियन और मेन यूनिवर्सिटी की स्टडी से यह जानकारी मिली है। ग्राउंड और सैटेलाइट डेटे के अध्ययन में हीटवेव के बढ़ने और इसके नुकसान स्पष्ट दिखाई दिए हैं। क्लाइमेटोलॉजिस्ट गेविन श्मिट ने बताया है कि बहुत तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। अमेरिका, यूरोप, चीन आदि में हीटवेव से हालात बिगड़ने लगे हैं। तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंचा है। इन जगहों पर तापमान लगातार बढ़ रहा है। यह विकृति अल नीनो के कारण हो रही है।

दरअसल, कुछ वर्षों में एक बार अल-नीनो होता है। यह दुनिया के सबसे बड़े महासागर प्रशांत महासागर में होने वाला एक वेदर ट्रेंड है। अल-नीनो में पूर्वी प्रशांत महासागर के पानी की ऊपरी परत गर्म हो जाता है। वर्ल्ड मीटियरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) का कहना है कि इस क्षेत्र में फरवरी में औसत तापमान 0.44 डिग्री से बढ़कर जून के मध्य तक 0.9 डिग्री पर आया था।

इस साल के आखिरी महीनों में अल-नीनो का असर बढ़ जाएगा। वर्तमान में अल-नीनो का जलवायु परिवर्तन पर असर कम है। यह आने वाले समय में बढ़ सकता है। फिर इस साल की तुलना में 2024 और गर्म हो सकता है।

NASA Report: इस महीने टूटेगा गर्मी का 100 साल का रिकॉर्ड, अमेरिका, चीन में हालात बिगड़े
NASA

3 जुलाई था दुनिया का सबसे गर्म दिन

दुनिया का सबसे गर्म दिन तीन जुलाई को था। अमेरिका के नेशनल सेंटर्स फॉर एनवायर्नमेंटल प्रेडिक्शन का कहना है कि यह दिन अब तक का सबसे गर्म दिन था। उस दिन एवरेज ग्लोबल टेम्परेचर 17 डिग्री पार था, जो अगस्त 2016 में दर्ज किए गए सबसे गर्म दिन के तापमान 16.92 डिग्री से ज्यादा है। 2050 तक धरती का तापमान 1.5 से 2 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है। तब ये चीजें होने की आशंका है-

आने वाले 10 वर्षों में आर्कटिक महासागर की पूरी बर्फ पिघल जाएगी। मालदीव जैसे देश पूरी तरह से डूबेंगे। मुंबई, चेन्नई, विशाखापट्टनम जैसे 12 शहर 3 फीट पानी में डूबेंगे। जो बाढ़ आएगी, उनका बहाव 2000 की बाढ़ों की तुलना में 6.7 गुना अधिक रहेगा। दुनिया की 14% जनसंख्या हीट वेव का सामना करेगी। क्वाला, सफेद भालू समेत 4% जानवर विलुप्त होंगे।

कई देश झेल रहे भीषण गर्मी की मार

अभी यूरोप के कई देशों में 45 डिग्री तापमान है। यूरोप की स्पेस एजेंसी ने इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, और पोलैंड में गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। इटली ने रोम और फ्लोरेंस समेत 16 शहरों के लिए हीटवेव की चेतावनी दी है। सरकार ने आम लोगों से सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक धूप में न जाने की सलाह दी है। चीन में भी हीटवेव का काफी असर है। यहां 35 डिग्री से अधिक तापमान है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट