Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Weather Today: प्रदेश में बढ़ी गर्मी, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Today

MP Weather Today: मप्र में कोई विशेष मौसम तंत्र सक्रिय न होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान, जहां 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुँच गया है तो वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया । अधिकांश जिलों की बात की जाए तो न्यूनतम तापमान में स्थिरता दिखाई दी और 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही तापमान दर्ज हुआ।

MP Weather Today: नवंबर के तीसरे हफ्ते में दीपावली के बाद बंगाल की खाड़ी में नई मौसम प्रणाली बनने के चलते यह आशंका जताई गई है । जिसका प्रभाव बुंदेलखंड में भी आगामी चार-पांच दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद टेंपरेचर गिरेगा और सर्दी काफी बढ़ जाएगी। आद्रा हवाओं के बदले उत्तरी हवाएं चलेंगी जिससे मौसम और भी अधिक ठंडा होगा। जिसके चलते छिटपुट समय आकाश में मामूली मेघ डेरा डाले रहेंगे। वहीं नवंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड का आगाज हो जाएगा।

पिछले 24 घंटे में सभी संभागों के जिलो में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
MP Weather Today: अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिला में विशेष परिवर्तन नही हुआ। शहडोल और जबलपुर संभागों के
जिलों में सामान्य से अधिक रहे, भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रह एवं शेष जिलों में
सामान्य रहा।

न्यनूतम तापमानों में सभी संभागों के जिला में विशेष परिवर्तन नही हुआ। वे सागर संभाग के जिलों में सामार्यि से
अधिक एवं शेष संभागों के जिलो में सामान्य रहें।

IMD के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण निचले और मध्य क्षोभमंडल में केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर पर स्थित है
इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिणपूर्व और निकटवर्ती पूर्वमध्य अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है।
इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य अरब सागर के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट