Masik Shivratri: इस दिन भोलेनाथ और पार्वती की पूजा से वैवाहिक जीवन की समस्याएं नष्ट होती हैं और दांपत्य जीवन मधुर होता है।
Bhadrapada Shivratri: हर महीने की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि होती है। इस दिन भगवान शिव का व्रत रखा जाता है। इस खास दिन भगवान शिव की पूजा करन से जीवन के सभी दुख भोले बाबा हर लेते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन भागवान शिव (Lord Shiva) सभी भक्तों की मनोकामनाएं सुनते हैं।
Masik Shivratri: पौराणिक कथाओं के मुताबिक चतुर्दशी तिथि की रात भगवान Read More
कल दोपहर 12:40 बजे तक शुभ मुहूर्त
Masik Shivratri: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 12 सितंबर की रात 2:21 बजे से शुरू हो चुकी है। यह तिथि गुरुवार की सुबह 4:48 बजे तक रहने वाली है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा की जाती है। आज रात पूजा का शुभ मुहूर्त 11:54 बजे से कल दोपहर 12:40 बजे तक है।
शिवलिंग पर अर्पित करें ये सामग्री
Masik Shivratri: मासिक शिवरात्रि की पूजा करने के लिए भक्त सुबह उठकर स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनते हैं। फिर भोले बाबा और मां पार्वती का ध्यान कर व्रत (Shivratri Vrat) का संकल्प लेते हैं। भोलेनाथ के समक्ष पूजा स्थान पर दीप जलाया जाता है। श्रद्धालु शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। शिवलिंग पर धतूरा, फूल, बेलपत्र, दूध और गंगाजल आदि चढ़ाते हैं। पूजा के दौरान ओम नम: शिवाय का जाप किया जाता है। आरती बाद भगवान को भोग लगाया जाता है।