Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Mahendra Singh Dhoni: धोनी की सास 800 करोड़ की हैं मालकिन, बेटी साक्षी के साथ मिलकर संभाल रहीं कारोबार

Mahendra Singh Dhoni: धोनी की सास 800 करोड़ की हैं मालकिन, बेटी साक्षी के साथ मिलकर संभाल रहीं कारोबार

Dhoni Business: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni अपने खेल के साथ बिजनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। Dhoni ने कई तरह के बिजनेस कर रखे हैं। अब इनकी सास शीला सिंह भी सुर्खियों में हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी के कारोबार को उनकी सास शीला सिंह ही संभालती हैं।

शीला सिंह 800 करोड़ रुपए की कंपनी की मालकिन बनी हुई हैं। इनकी करोड़ों की संपत्ति है। डीएनए की रिपोर्ट में बताया गया है कि शीला अपने दामाद की फिल्म निर्माण कंपनी, धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की प्रमुख और सीईओ हैं। शीला अपनी बेटी साक्षी सिंह के साथ सभी कारोबार को संभाल रहीं हैं।

Dhoni के कारोबार को आगे बढ़ा रही मां-बेटी

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के कारोबार को साक्षी और शीला आगे बढ़ा रहीं हैं। चार साल पहले धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की गई थी। इन दोनों ने अब कंपनी को काफी आगे बढ़ा दिया है। यह कंपनी 800 करोड़ रुपए की हो चुकी है। कथित तौर पर साक्षी सिंह इस कंपनी की प्रमुख शेयरधारक हैं।

पहले हाउस वाइफ ही थीं शीला

Dhoni के कारोबार को संभालने से पहले उनकी सास शीला सिंह हाउस वाइफ ही थीं। धोनी के पिता और उनके ससुर सहयोगी रह चुके हैं। दोनों चाय की दुकान पर काम करते थे।

धोनी की कंपनी से बनी ये फिल्में

धोनी की कंपनी के अधीन कई फिल्में बनाई गईं हैं। अभी एलजीएम-लेट्स गेट मैरिड फिल्म बन रही है। पहले द लॉयल ऑफ द लॉयन बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट