---Advertisement---

सागर में नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत; पांच गंभीर घायल

सागर के नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक और अर्टिगा कार की टक्कर का दृश्य
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर गोपालपुरा के पास ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत, पांच गंभीर घायल। सभी अमावस्या पर बरमान नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे।

अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए बरमान जा रहे थे कार सवार; गोपालपुरा के पास हुआ हादसा, टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मृदुभाषी डेस्क, सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवरी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

सागर सड़क हादसा।

अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे सभी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार सभी लोग अमावस्या पर्व पर नर्मदा स्नान करने के लिए ग्राम भैंसा से नरसिंहपुर जिले के बरमान जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर गोपालपुरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को निकाला

सागर सड़क हादसा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल देवरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों का उपचार जारी है।

हादसे में इन चार लोगों की गई जान

  1. माखन यादव (पिता मुन्नीलाल यादव), निवासी बिलहरी।
  2. संतोष तिवारी (पिता बद्री प्रसाद तिवारी), निवासी महागोद, थाना राहतगढ़।
  3. नीरज मिश्रा, निवासी भैंसा।
  4. ठाकुर साहब (वास्तविक नाम अज्ञात), निवासी सुभाष नगर, मोती नगर, सागर।

पांच लोग गंभीर रूप से घायल

  1. देवेंद्र सेन (पिता रामदास सेन), निवासी नरयावली।
  2. राहुल नामदेव (पिता परसोत्तम नामदेव), निवासी जनता स्कूल के पास, पुरव्याऊ टौरी।
  3. रामगोपाल (पिता जूजे), निवासी ग्राम नैतना, बांदरी।
  4. प्रहलाद विश्वकर्मा, निवासी रामनगर, थाना कैंट, सागर।
  5. अनिकेत (पिता प्रवीण शर्मा), निवासी भैंसा। अनिकेत कार चला रहे थे।

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दिवाली की आतिशबाजी के बाद इंदौर में वायु प्रदूषण और बढ़ता AQI।

दिवाली की रात इंदौर की हवा हुई जहरीली! AQI 1708 तक पहुंचा, दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दिखा; बच्चों-बुजुर्गों को सांस लेने में हुई परेशानी

कटनी, सिवनी और महाराष्ट्र के धाराशिव में दिवाली की रात हुए भीषण अग्निकांड।

दिवाली की रात तीन अग्निकांडों ने छीनी 18 जिंदगियां: मध्य प्रदेश में कटनी-सिवनी और महाराष्ट्र के धाराशिव में मची तबाही, कई मासूम बच्चों और महिलाओं की मौत

मृदुभाषी

मृदुभाषी मॉर्निंग बुलेटिन| रविवार | 8 नवंबर 2026

मध्यप्रदेश के 2790 होमगार्ड जवानों को गृह जिले में वापसी का अवसर देने का सरकार का फैसला।

मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों को दिवाली का तोहफा, अब गृह जिले में लौटने का मिलेगा मौका

मध्यप्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के लिए विशेष अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला।

मध्यप्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली हुए पदों पर मिलेगी नौकरी

मृदुभाषी मॉर्निंग बुलेटिन 7 नवंबर 2026। ट्रंप का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट सख्त, भोपाल को राहत और मोहम्मद शमी का संन्यास।

मृदुभाषी मॉर्निंग बुलेटिन| शनिवार, 7 नवंबर 2026

Leave a comment