Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भारत की आजादी पर फ्रीडम ऐट मिडनाइट किताब के लेखक लैपियर का निधन

नई दिल्ली। मशहूर फ्रेंच लेखक डोमिनिक लैपियर का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 91 वर्षीय डोमिनिक लैपिएरे की पत्नी डोमिनिक कोंचोन-लापिएरे ने फ्रांसीसी अखबार को बताया लैपिएरे ने पेरिस में अंतिम सांस ली।

डोमिनिक लैपिएरे भारत में भी उतने ही लोकप्रिय थे जितने फ्रांस और दुनिया के दूसरे देशों में डोमिनिक का भारत से विशेष लगाव था और इसी लगाव के चलते भारत की आजादी पर उन्होंने फ्रीडम ऐट मिडनाइट जैसी कालजयी कृति की रचना की। कोलकाता की रिक्शा चालक के जीवन पर आधारित उनके नॉवेल सिटी आॅफ जॉय भी बहुत चर्चित उपन्यास है। उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए भारत सरकार ने 2008 में डोमिनिक लैपियरे को पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 30 जुलाई, 1931 को जन्मे डोमिनिक लैपियर की कई रचनाएं बेहद चर्चित रही हैं। अमेरिकन लेखक लैरी कोलिन्स के साथ मिलकर लिखी छह पुस्तकों की लगभग 50 मिलियन प्रतियां बिकी हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट