Disease X: Know how you will be able to save yourself from Corona, which is 10 times more dangerous than Corona, there is a possibility of death of 5 crore people
Disease x Alert, Expert On Pandemic: दुनियाभर में कोरोना महामारी से करीब 25 लाख लोगों की मौत हुई। अब इस महामारी की वैक्सीन उपलब्ध है। इस बीच यूके के मेडिकल एक्सपर्ट का दावा है कि एक और महामारी आएगी। इसका नाम डिजीज एक्स रखा गया है। एक्सपर्ट की चेतावनी है कि यह नया वायरस 1918-1920 के विनाशकारी स्पैनिश फ्लू के समान प्रभावित कर सकता है।
Disease X: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मेडिकल एक्सपर्ट ने डिजीज एक्स महामारी के बारे में Read More
कोरोना-19 से ज्यादा घातक
Disease X: यूके वैक्सीन टास्कफोर्स की अध्यक्षता करने वाली डेम केट बिंघम ने बताया कि COVID-19 से डिजीज एक्स 10 गुना अधिक घातक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगली महामारी मौजूदा वायरस से पैदा हो सकती है। बेशक उनमें से सभी इंसानों के लिए खतरा नहीं हैं, लेकिन बहुत सारे लोगों पर खतरा हो सकता है।
25 वायरस फैमिली की निगरानी कर रहे वैज्ञानिक
Disease X: उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक 25 वायरस फैमली की निगरानी कर रहे हैं। इनमें से हर में हजारों व्यक्तिगत वायरस शामिल हैं। वायरस में से कोई भी गंभीर महामारी में बदल सकता है। यह निगरानी उन वायरस को ध्यान में नहीं रखकर किया जा रहा, जो जानवरों से मनुष्यों में आ सकते हैं। कोविड के साथ वायरस से संक्रमित अधिकांश लोग ठीक होने में सफल रहे। कल्पना कीजिए कि बीमारी एक्स, इबोला की मौत दर के साथ खसरे जितना ही संक्रामक है। जो 67 प्रतिशत है। दुनिया में कहीं-न-कहीं इसकी नकल हो रही और देर-सबेर कोई-न-कोई बीमार महसूस करने लगेगा।
डिजीज एक्स के लिए वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया
Disease X: ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने डिजीज एक्स से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैक्सीन बनाने में विल्टशायर की हाई सिक्योरिटी वाले पोर्टन डाउन प्रयोगशाला में 200 से ज्यादा वैज्ञानिक हैं। उनका ध्यान मनुष्यों को संक्रमित करने और दुनियाभर में तेजी से फैलने की क्षमता वाले जानवरों के वायरस पर है। इनमें बर्ड फ्लू, मंकीपॉक्स और हंतावायरस शामिल हैं। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHS) के प्रमुख प्रो. डेम जेनी हैरीज ने कहा- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या परिवर्तन से भविष्य में महामारी की संभावना बढ़ रहे हैं।
म्यूटेशन क्या होता है ?
Disease X: एक्स वायरस म्यूटेट हो रहा है। म्यूटेशन का मतलब किसी जीव के जेनेटिक मटेरियल में बदलाव होना होता है। जब वायरस अपनी लाखों कॉपी बनाता और एक से दूसरे इंसान या जानवर से इंसान में जाता है तो हर कॉपी अलग होती है। कॉपी में यह फर्क बढ़ता भी जाता है। कुछ समय बाद नया स्ट्रेन सामने आता है। यह बहुत सामान्य प्रक्रिया है। वायरस स्वरूप बदलते रहते हैं।