Mradhubhashi

चीन की साजिश! रेगिस्तान में खोदा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई इतना गहरा गड्ढा

चीन की साजिश! रेगिस्तान में खोदा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई इतना गहरा गड्ढा

Table of Contents

चीन फिर रच रही गहरी साजिश

China’s Conspiracy: चीन फिर बड़ी साजिश रच रहा है। पिछले हफ्ते से वह अपने उत्तरी पश्चिमी राज्य सिंकयांग स्थित टकलामकान रेगिस्तान में 11 किलोमीटर से अधिक गहरा गड्ढा खोद रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर चीन माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई से भी अधिक गहरा गड्ढा क्यों खोद रहा है?

चीनी मीडिया के मुताबिक 11100 मीटर गहरा गड्ढा खोदने के पीछे प्राचीन क्रेटासियस दौर की तह तक पहुंचना मंशा है। क्रेटासियस एक भूगर्भीय काल है, जो 145 से 66 मिलियन वर्ष के बीच का है। उम्मीद है कि यह योजना 457 दिन में पूरी होगी। टेकलामकान रेगिस्तान में नौ किलोमीटर गहरा तेल का कुआं पहले से है।

चीन की साजिश! रेगिस्तान में खोदा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई इतना गहरा गड्ढा
चीन की साजिश! रेगिस्तान में खोदा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई इतना गहरा गड्ढा

वैज्ञानिक शोध, तेल व गैस की तलाश मकसद

चीनी की तेल और गैस की खोज पर काम करने वाली कंपनी चाइना नेशनल पेट्रोलियम कारपोरेशन है। कंपनी के ल्यू जियागांग ने कहा कि 11 किलोमीटर गहरा गड्ढा खोदने का मकसद वैज्ञानिक शोध, तेल व गैस की तलाश है। चाइना नेशनल पेट्रोलियम कारपोरेशन दुनिया की तेल और गैस की बड़ी कंपनियों में से एक है। भूगर्भ विशेषज्ञों का मानना है कि योजना बहुत काम की है। टकलामकान रेगिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यहां तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट