अब अनीता भाभी बनने वाली हैं मां
Bhabiji Ghar Par Hai: टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं की गोरी मेम यानी अनीता भाभी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव प्रेग्नेंट हैं। इन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
फोटोशूट में विदिशा का बेहद बोल्ड अवतार दिख रहा है। विदिशा इस मैटरनिटी फोटोशूट में रेड कलर की ड्रेस पहनी हैं। एक्ट्रेस ने खुद को रेड साड़ी से कवर कर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। कुछ तस्वीरों में वो व्हाइट कलर के आउटफिट में दिख रहीं। इसमें भी वह कहर ढाह रहीं हैं।
बीते साल शो से नेहा को किया था रिप्लेस
विदिशा श्रीवास्तव ने बीते साल भाभी जी घर पर हैं से नेहा पेंडसे को रिप्लेस किया था। कुछ महीनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। विदिशा ने खबर पर चुप्पी बनाई थी। अब उन्होंने खुद गुड न्यूज शेयर कर दी है।
विदिशा के पति कौन
बता दें प्रेग्नेंसी की तरह विदिशा ने शादी को भी सीक्रेट रखा था। उनकी शादी की बीते साल खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस ने दिसंबर 2018 में सायक पॉल संग होम टाउन बनारस में शादी की थी। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सायक ताल्लुक नहीं रखते।