कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने की हेमा मालिनी पर अशोभनीय टिप्पणी, कही ये बात - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने की हेमा मालिनी पर अशोभनीय टिप्पणी, कही ये बात

बाबूलाल जंडेल ने सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग की है।

Start

श्योपुर। श्योपुर जिले के कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर अशोभनीय बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग की है।

हेमा मालिनी पर की अमर्यादित टिप्पणी

अपने विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी पर अमर्यादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2003 में जब हेमा मालिनी ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया, तब उनके गालों को देखकर लड़कों की नजरें फिसल गई। वे चुनाव जीत गईं और मैं हार गया।

तिरंगे के अपमान का लगाया आरोप

किसानों के द्वारा तिरंगे के अपमान पर उन्होंने कहा कि तिरंगे के अपमान को लेकर भाजपा झूठ फैला रही है. तिरंगे का अपमान हेमा मालिनी और भाजपा ने किया है.गौरतलब है विधायक बाबूलाल जंडेल अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं और इससे पहले भी वे हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर चुके हैं. एक बार वह विशिष्ट समुदाय के खिलाफ टिप्पणी कर माफी मांग चुके हैं.

सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग की

विधायक बाबूलाल जंडेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही इसके लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को खत लिखने जा रहे हैं क्योंकि सोनिया गांधी के परिवार के सदस्यों ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को भी भारत रत्न देने की मांग की है।