Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Aaj Ka Rashifal : सूर्य और मंगल बदलेंगे अपनी चाल | जाने किन राशियों पर पड़ेगा क्या असर

Aaj Ka Rashifal कन्या, समेत 3 राशि वालों को आज इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, शेष राशियों का रहेगा मिला जुला दिन (1)

Aaj Ka Rashifal : सूर्य, मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 16 नवंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

Aaj Ka Rashifal : ग्रह ही ज्योतिषशास्त्र का मूल है ,ग्रहों के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का हर राशि पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ दिनों बाद सूर्य, मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 16 नवंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य, मंगल के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सूर्य, मंगल के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा –

मेष राशि – मन परेशानी में बना रहेगा। संयम बनाए रखें। क्रोध से बचें। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि – आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। मन परेशानी में रह सकता है। आत्मनियंत्रण बनाए रखें। क्रोध और आवेग से बचें। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – मन प्रसन्न रह सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मन शांत रहेगा। आत्मविश्वास रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

सिंह राशि – मन अशांत हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचना उचित है। कला या संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कठिनाई आ सकती है, लेकिन किसी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

कन्या राशि – मन परेशान रह सकता है और आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है और कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

तुला राशि – मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी और आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है और परिश्रम बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वृश्चिक राशि – मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन व्यर्थ के क्रोध से बचना अनिवार्य है। कारोबार में वृद्धि होगी और लाभ के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग होगा और किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

धनु राशि – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन अशांत रह सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें और सप्ताह के प्रारंभ में परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि – आत्मसंयत रहें, बातचीत में संतुलित रहें और व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी और मित्रों से सद्भाव बनाए रखना उत्तम रहेगा। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

कुंभ राशि – मन अशांत रह सकता है, इसलिए आत्मसंयत बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यर्थ के क्रोध से बचना अनिवार्य है और बातचीत में संतुलित रहना उचित है। नौकरी में कठिनाई आ सकती है और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, लेकिन परिश्रम बढ़ाना उत्तम होगा।

मीन राशि – मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु, कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और माता-पिता का साथ मिलेगा, लेकिन मन परेशान रह सकता है।

आज का सम्पूर्ण राशिफल

मेष (Aries) Rashifal
आज का दिन आपके लिए विभिन्न प्रकार के परिणाम लाने वाला है। आपको अपनी आर्थिक समस्याओं को धैर्य रखकर सुलझाना होगा, और यदि कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसे ध्यानपूर्वक देखना महत्वपूर्ण है। वृद्ध सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको समर्थन प्रदान करेगा। परिवार में, अपनी बातें तोलमोल करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अनजाने में किसी को आपकी बातों से असुख हो सकता है। इसलिए, सावधानीपूर्वक और समझदारी से बोलें ताकि संबंधों में समस्याएं न उत्पन्न हों।

वृष (Taurus) Rashifal
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएगा, लेकिन आप अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, क्योंकि अधिकारी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ काम जो लंबे समय से रुके हुए थे, आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य के लिए भी कुछ प्लानिंग करनी होगी।

कर्क (Cancer) Rashifal
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको समस्या होगी। आप संतान को यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में थोड़े लाभ पर ध्यान नहीं देंगे।

सिंह (Leo) Rashifal
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कला-कौशल पर आपका पूरा जोर रहेगा। जो लोग धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। भूमि वाहन को खरीदने के आपकी इच्छा भी पूरी होगी। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कन्या (Virgo) Rashifal
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान को संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देगे, लेकिन कामकाज में आप किसी को साझेदार ना बनाएं। विधि मामले संवारेंगे। आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

तुला (Libra) Rashifal
आज का दिन आपकी सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। रक्त संबंध रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई-बहनों के बीच यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा में भी दिन का काफी समय लगाएंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आज के दिन आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आवश्यक कामों में धैर्य से आगे बढ़े। कामकाज में आपकी सोच अच्छी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सम्मान करेंगे और छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने नजर आएंगे। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं।

मकर (Capricorn) Rashifal
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है और किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी ठगी की बातों में आकर अपना नुकसान करा सकते हैं। घर परिवार में आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उसकी सलाह पर अमल आवश्यक करें।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आप सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी कानूनी मामले में अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी अपने बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ सकता है।

मीन (Pisces) Rashifal
आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग में आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और आप अपने जरूरी मामलों में निसंकोच आगे बढेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट