Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 04 सितम्बर 2023: धनु राशी वाले आज रहे सावधान हो सकता है संपत्ति और स्वास्थ का नुकसान

Rashifal 04 सितम्बर 2023: धनु राशी वाले आज रहे सावधान हो सकता है संपत्ति और स्वास्थ का नुकसान

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Rashifal : धनु राशी वालों आज आपके लिए यात्रा न करना लाभदायक होगा आज आपकी राशी में दुर्घटना की आशंका है , पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी होगी. मन में काल्पनिक तरंगें उठेंगी.

मेष (Aries) Rashifal
दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर कर सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपमें बनी रहेगी। जीवनसाथी से खटपट हो सकती है। अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे बाद में आपको समस्याएं हो सकती हैं। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। इसके लिए पिताजी से डांट पड़ सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से कहासुनी चल रही थी तो दूर होगी। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। किसी से धन उधार दिया है तो उसके वापस आने में मुश्किल होगी। किसी काम को लेकर भाइयों से मदद ले सकते हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्चा करें। कोई उपहार मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण फैसला लें तो उसमें दिल और दिमाग की सोचकर निर्णय लें। अचानक बड़ी मात्रा में धन मिलेगा। वैसे अपने खर्चों में वृद्धि करने से बचें। व्यवसाय की योजना मे सफलता मिलेगी। आपकी बचत की योजना पर भी ध्यान लगाएंगे। जो लोग प्रेम विवाह की तैयारियों में लगे हैं, उन पर कुछ विराम लग सकता है।

सिंह (Leo) Rashifal
राजनीतिक क्षेत्रों के लोग सावधान रहें। आज शत्रु चुगली लगा सकते हैं। इससे छवि खराब हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। किसी को धन उधार नहीं दें। आज अपनी जरूरतों पर अच्छा धन खर्च करेंगे। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। भाई -बहनों के साथ व सहयोग से बिजनेस की की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन तनावग्रस्त रहेगा। घर-परिवार की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। इसका असर बिजनेस पर पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय ले सकते हैं, जो बाद में समस्या खड़ी कर सकता है। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। किसी को पार्टनर बनाने से बचें। किसी के कहने में आकर बड़ा निवेश नहीं करें।

तुला (Libra) Rashifal
दिन भागदौड़ भरा रहेगा। साख-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। कोई रोग सता रहा था तो उसमें ढील नहीं बरतें। पद और प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। संतान की जरूरतों का पूरा ध्यान दें नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से चिंतित थे तो आज चिंता दूर होगी। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों से संबंधित मामला रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आज का दिन आपके लिए बेहद ही तनावपूर्ण रहेगा यात्रा में दुर्घटना की आशंका है आपको यात्रा करने से आज बचना होगा, आज आपका स्वास्थ भी गडबड रहेगा तनाव महसूस करेंगे , शारीरक दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक का परामर्श लें नहीं तो गंभीर समस्या हो सकते हाई , आज किसी भी प्रकार का लेंन देन या संपत्ति का सौदा ना करे नहीं तो नुक्सान उठाना पड़ेगा ,क्रोध को संयम में रखें।

मकर (Capricorn) Rashifal
वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। सीमित आय होने के कारण खर्च को करने में संकोच करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में लगे रहेंगे। इसमें आप सफल भी होंगे। व्यापार में प्रगति करते देख प्रसन्नता होगी।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
इस दिन परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट था तो आज राहत मिल सकती है। किसी संपत्ति को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे तो वह आज पूरी हो सकती है। माता-पिता का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। काम अधिक होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन व्यवसायियों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार को लेकर छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विवाहित जीवन में कुछ समस्याएं लंबे समय से थी तो काफी हद तक राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। कोई शुभ सूचना सुनने को मिले तो तुरंत आगे नहीं बढ़ाएं। वह गलत भी हो सकती है। किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट