भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीती शाम बच्चों का विवाद इतना परवान चढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर अपने घर से दनादन गोलियों की बौछार कर दी। घटना के बाद घायलों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में आने वाले खटीक मोहल्ले गली नंबर दो में बीती शाम दो दिन पहले हुए बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ने लिया। एक पक्ष ने अपने घर से दनादन फायरिंग कर गली में दूसरे पक्ष पर दनादन गोली चला दी। इस गोलीबारी में गली में भगदड़ मच गई, इसमें आठ लोगोें को गोली लगी है, इनमें चार साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद घायलों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया है। जहां एक की हालत नाजुक है। घटना के बाद से सभी आरोपित मौके से फरार बताएं जा रहे हैं, वही पुलिस का दावा है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।