Mradhubhashi
Search
Close this search box.

रतलाम कलेक्टर ने सशक्त वाहिनी की बालिकाओं को किया सम्मानित

रतलाम। बालिकाएं अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार प्रयास करके आत्मनिर्भर बने और अपने परिवार का नेतृत्व करें। आज के समय में बालिकाओं का अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा होना जरूरी है। यह उद्गार कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सशक्त वाहिनी की बालिकाओं को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए।

बालिकाओं को उनके द्वारा विगत लॉकडाउन समय में शहर में यातायात तथा अन्य क्षेत्रों में दी गई नि:स्वार्थ सेवाओं के कारण कलेक्टर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त बालिकाएं जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग के तत्वावधान में महिला बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक अंकिता पंड्या, परियोजना अधिकारी चेतना गहलोत,  अर्चना माहोर,  अनिल जैन, प्रियंका बैरागी, पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी,  पुष्पा नरवरिया,  यशोदा टॉक,  आयुषी पोरवाल आदि उपस्थित थे।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े ने अपने संबोधन में बालिकाओं को पूर्ण गंभीरता के साथ ऊंचे मनोबल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में समझाया और प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कलेक्टर पुरुषोत्तम ने बालिकाओं से चर्चा भी की।

अर्चित अरविन्द डांगी { मध्यप्रदेश, रतलाम }

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट