Mradhubhashi
Search
Close this search box.

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव का किया एलान, जानिए खास बातें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज राजनेताओं, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लंबे इंतजार पर विराम लगाते हुए पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक और मणिपुर में दोचरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

सात चरणों में होंगे चुनाव

पांच राज्यों में सात चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में, मणिपुर में दो चरणों में, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे। सभी पांच राज्यों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ नही सभी पांच राज्यों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई।

18.34 करोड़ वोटर्स डालेंगे वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान चुनाव की तारीखों की घोषणा की। पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर इस दौरान वोट डाले जाएंगे। इस बार 18.34 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 24 लाख से ज्यादा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव प्रक्रिया कोरोना प्रोटोकाल के तहत संपन्न होगी। 2 लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ की व्यवस्था इस दौरान रहेगी। 1500 की जगह एक बूथ पर सिर्फ 1250 मतदाता होंगे। 1620 पोलिंग स्टेशनों पर महिला कर्मी तैनात रहेगी। उत्तर प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या में 29 फीसदी को बढ़ोतरी हुई है। 80 प्लस और दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे। वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। सभी मतदानकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया गया है। 15 जनवरी तक पदयात्रा, रोड शो पर रोक लगाई गई है। विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी। डोर टू डोर कैंपेन के लिए सिर्फ 5 लोगों को अनुमति दी गई।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट