Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबा साहेब को भूलें पार्टी मंच पर लगाये ठुमके

थांदला। देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिलें भर के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की कार्यशैली से नाखुश दिखाई दे रहे है।उनपर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व नए कार्यकर्ताओं को उपकृत करने के आरोप लगते आ रहे है, वही अनेक बार भाजपा जिलाध्यक्ष पर जिलें की महिलाओं ने शारिरिक यौन शोषण के आरोप भी लगाए है फिर भी भाजपा जिलाध्यक्ष अपने दम्भ में मस्त नजर आ रहे है।

हाल ही में जिला मुख्यालय पर नारी शक्ति का पर्याय भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सायरा खान ने जिलाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पुराने पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। वही आज थांदला नगर के निजी स्थान पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन कर भाजपा अजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू धानक ने उसे बल देते हुए अजा कार्यकर्ताओं की जिलें में उपेक्षा का आरोप लगाया है।

बाबा साहेब का अपमान बताया

राजू धानक ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जिलाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दिनों पार्टी जिला कार्य समिति प्रशिक्षण वर्ग के त्री दिवसीय आयोजन के शुभारम्भ दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर आमंत्रित किये जाने पर भी उनके नही आने पर इसे बाबा साहेब का अपमान बताया वही भाजपा समारोह के दौरान उनके नाचते हुए वीडियो के वायरल होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें ठुमके लगाने का समय है लेकिन संविधान निर्माता व सबको साथ लेकर चलने वाले बाबा साहेब को याद करने तक का समय उनके पास नही है।

उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धानक

इस दौरान धानक ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने अभी तक पार्टी का पूर्ण गठन भी नही किया है व वे अभी तक पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जानते भी नही है वही उनकी उपेक्षा करते हुए धनाढय वर्ग को पार्टी पदाधिकारी बनाया है। अजा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धानक ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए जिलाध्यक्ष न तो पार्टी की गाइड लाइन का पालन करते हुए सबको साथ लेकर चलते है व न ही उन्होंने इसके अनुरूप अजा के किसी भी सदस्य को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया है।

आयोजन का बहिष्कार करेंगे

राजू धानक ने सख्त लहजे में भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जिलाध्यक्ष अपनी कार्यशैली में परिवर्तन नही लाते है व सार्वजनिक तौर पर दलितों से माफी नही मांगते है तो वे जिलाध्यक्ष के तय कार्यक्रम का विरोध करते हुए वे व उनके सहयोगी अन्य कार्यकर्ता उनके द्वारा तय सभी आयोजन का बहिष्कार करेंगे। भाजपा अजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे राजू धानक ने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के वफादार सैनिक बनकर पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे वही जिलाध्यक्ष की मनमानी व हठधर्मिता के खिलाफ जिला संगठन मंत्री की तरह पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी अवगत करवाते रहेंगे।

आज की इस प्रेस कांफ्रेंस में

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम बसोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाबसिंह परमार, मोहनलाल यादव भी उपस्थित थे वही हाल ही में अजा जिलाध्यक्ष घोषित जगदीश जाटव भी कुछ समय के लिए देखे गए। सूत्र बताते है कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व ज़िलें की महिलाओं के शारिरिक शोषण के आरोप व भाजपा की वरिष्ठ महिलाओं की उपेक्षा का खामियाजा जिलाध्यक्ष लक्षणसिंह नायक को भुगतना पड़ सकता है, वही पार्टी अलाकमान जिलें में किसी भी भाजपाई के जिलाध्यक्ष रहते कार्यकाल पूरा न करने की मिथक को तोड़ने के लिए लक्ष्मणसिंह नायक पर मेहरबान भी हो सकती है।

थादंला से मृदुभाषी के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट