Mradhubhashi
Search
Close this search box.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के आए अच्छे दिन, एक करोड़ से अधिक लोगों की बढ़ेगी इतनी सैलरी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के आए अच्छे दिन, एक करोड़ से अधिक लोगों की बढ़ेगी इतनी सैलरी

Central Government Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। सातवां वेतनमान जल्द लागू होने वाला है। इससे एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा। इनका महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत होने वाला है। केंद्र सरकार अक्टूबर या नवंबर में यह ऐलान कर सकती है। इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से ही बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।

AICPI इंडेक्स के आंकड़े बताते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अब तक के इंडेक्स में जनवरी में यह 132.8 अंक था। फरवरी में 0.1 अंक घटकर 132.7 अंक पर पहुंच गया था। मार्च में यह आंकड़ा 0.6 अंक बढ़ा और 133.3 अंक पर पहुंचा था। अप्रैल में 0.9 प्रतिशत बढ़कर 134.2 अंक पहुंचा था।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के आए अच्छे दिन, एक करोड़ से अधिक लोगों की बढ़ेगी इतनी सैलरी
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के आए अच्छे दिन, एक करोड़ से अधिक लोगों की बढ़ेगी इतनी सैलरी

वर्तमान में इंडेक्स 134.7 पर, 4 प्रतिशत डीए बढ़ने की संभावना

मई AICPI इंडेक्स 0.50 अंकों की तेजी के साथ 134.7 अंक पर था। जून के AICPI इंडेक्‍स के नंबर जारी नहीं हुए हैं। शेष पांच महीनों की तरह इसमें भी तेजी की उम्‍मीद है। फिलहाल इंडेक्स 134.7 है। इस लिहाज से महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी लेवल पर 56900 रुपए है। 46 प्रतिशत के अनुसर 18 हजार रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना महंगाई भत्ते में 8640 रुपए की बढ़ोतरी होगी। महीने में महंगाई भत्ते में 720 रुपए बढ़ोतरी होगी। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56900 रुपए है। इसमें सालाना महंगाई भत्ते में 27,312 रुपए मिलेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट