मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट हाईजैक की कोशिश

इजराइल जा रही फ्लाईट हाईजैक करने की कोशिश

AI Image
---Advertisement---

सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड; को-पायलट ने साथी पायलट पर किया था चाकू से हमला

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब विमान को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान को-पायलट ने अचानक साथी पायलट पर चाकू से हमला कर दिया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेकर उसे जमीन की तरफ मोड़ते हुए क्रैश करने का प्रयास किया।

इस अप्रत्याशित घटना के चलते विमान महज एक मिनट के भीतर लगभग 17,500 फीट नीचे आ गया। फ्लाइट रडार के अनुसार, विमान सिर्फ दो मिनट में 34 हजार फीट की ऊंचाई से गिरकर 16,600 फीट पर पहुंच गया। इस दौरान कॉकपिट में मची अफरातफरी के बीच आगे बैठे कुछ इजराइली यात्रियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और हमलावर पायलट से हाथापाई कर उसे कॉकपिट से बाहर खदेड़ दिया। विमान में सादे कपड़ों में दो अन्य पायलट भी मौजूद थे, जिनमें से एक ने तुरंत कमान संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि इस फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक शामिल थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

खतरे को भांपते हुए विमान से पहले 7700 (इमरजेंसी) और उसके कुछ ही सेकंड बाद 7500 (हाईजैक) का अलर्ट कोड भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजराइल ने तुरंत अपने फाइटर जेट्स हवा में रवाना कर दिए। सेना की कड़ी निगरानी के बीच फ्लाइट का रूट बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment