Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 7 June 2023 : इन 3 राशियों वालों को मिलेगा धन, शेष राशियों पर भी जानें कैसा रहेगा दिन

Rashifal 7 June 2023

Rashifal 7 June 2023 : मेष राशि वालों का बेहतर, वृष के लिए अच्छा नहीं रहेगा आज का दिन

Rashifal 7 June 2023 : ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल पर बताता है कि आज का दिन आपका कामयाब होगा या नहीं। बुधवार या 7 जून को 3 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मेष
आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। लोगों का भरोसा जीत लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा पर जाने की संभावना है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या पैदा हो सकती है।

वृष
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने वाला है। अपने खानपान में अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर जोखिम लें। व्यवहार में मधुरता रखें। आप आर्थिक मामलों में परेशान रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को सलाह देने से बचें।

मिथुन
आप में परस्पर सहयोग की भावना रहेगी। कानूनी मामलों में सावधान रहें। छोटे लाभ के मौको को पहचान कर अमल करें, तभी अच्छा लाभ कमाएंगे। साझेदारी में काम कर रहे हैं तो आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी वालों को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क
व्यवसाय से जुड़े लोग आज के दिन सावधान रहें। आप मेहनत से काम कर शत्रुओं पर विजय पाएंगे, लेकिन उधार लेने से बचें। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज किया तो बाद में बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। भाई- बहन के विवाह में बाधा आ रही थी तो वह परिजन की मदद से दूर होगी।

सिंह
भावनात्मक मामलों में सक्रियता आएगी। किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो अच्छा लाभ मिल सकता है। डेली रूटीन बनाए रखें और अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएंगे तो भविष्य में बहुत अच्छा लाभ कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या
आपके लिए दिन महत्वपूर्ण है। बड़ों से सहजता रखें। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। कोई कलह लंबे समय से परेशान कर रही है तो उससे छुटकारा मिलेगा। किसी से अहंकार भरी बातें न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा।

तुला
नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। टीमवर्क से काम कर किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। मामा पक्ष से धन मिलता दिख रहा है। अत्यधिक व्यय करने की आदत को लेकर परेशान रहेंगे। नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर में आ रहीं समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

वृश्चिक
धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। घर में लोगों का आना-जाना होगा। पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ सुख भरे पल बीताएंगे। किसी काम में जोखिम लेने से बचें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु
आपकी साख-सम्मान में वृद्धि लेकर यह दिन आने वाला है। बड़ी उपलब्धि मिलेगी, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होगी। समय का सदुपयोग करें। इधर-उधर के काम में ज्यादा ध्यान नहीं लगाएं। नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रहा सपंति विवाद सुलझ सकता है। किसी को धन उधार नहीं दें।

मकर
व्यापारी खर्चे पर नियंत्रण बनाएं। आय और व्यय पर अंकुश नहीं रखेंगे तो समस्या होगी। व्यक्तिगत प्रयासों में अतिरिक्त सकारात्मकता बनाए रखें। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कोई पुराना काम लंबे समय से अटका है तो वह आज पूरा हो सकता है।

कुंभ
आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रहीं समस्याओं के कारण परीक्षा से उनका ध्यान हट सकता है। किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

मीन
आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। परिवार में चार ओर खुशनुमा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। खून के रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। माताजी की सेहत के प्रति सतर्क रहें।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट