---Advertisement---

दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर बड़ा हमला: ‘कट्टरपंथी मुस्लिमों को भड़काते हैं ओवैसी, RSS-विहिप कट्टरपंथी हिंदुओं को’; दोनों पर लगाया राजनीति करने का आरोप

दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर बड़ा हमला
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

ओरछा से झांसी जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में दिग्विजय सिंह ने ओवैसी, RSS और विहिप पर निशाना साधा। बोले- ओवैसी कट्टरपंथी मुस्लिमों को, जबकि RSS-विहिप कट्टरपंथी हिंदुओं को भड़काते हैं।

ओरछा से झांसी जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में कांग्रेस नेता ने साधा निशाना, बोले- सनातन धर्म पर थोपा जा रहा हिंदुत्व, धर्म के नाम पर हो रहा समाज का ध्रुवीकरण; संतोष दुबे ने भी भाजपा को घेरा, कहा- जयश्रीराम कहकर सत्ता में आए, अब राम नाम सत्य है कहकर विदा करेंगे

मृदुभाषी डेस्क, ओरछा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) तथा विश्व हिंदू परिषद (VHP) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी कट्टरपंथी मुस्लिमों को भड़काते हैं, जबकि आरएसएस और विहिप कट्टरपंथी हिंदुओं को उकसाते हैं। दिग्विजय सिंह के मुताबिक, दोनों ही अपने-अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए इस तरह की राजनीति कर रहे हैं। ओरछा से झांसी की ओर बढ़ रही यात्रा के दौरान उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को हवा दे दी है।

दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर बड़ा हमला

ओवैसी और RSS-विहिप की राजनीति पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में धर्म के नाम पर समाज का ध्रुवीकरण किया जा रहा है। ओवैसी कट्टरपंथी मुस्लिमों को भड़काते हैं और आरएसएस-विहिप कट्टरपंथी हिंदुओं को। उन्होंने दोनों की राजनीति को अपने अस्तित्व को बनाए रखने की कोशिश बताते हुए कहा कि समाज को इस तरह की विचारधारा से बचने की जरूरत है। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि भाजपा इस तरह के राजनीतिक हथकंडे अपनाती रही है।

दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर बड़ा हमला
सत्य सनातन स्वाभिमान के दौरान झांसी की तरफ बढ़ रहे दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया। -मृदुभाषी।

‘सनातन ही असली धर्म, उस पर थोपा जा रहा हिंदुत्व’

यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सनातन ही असली धर्म है, लेकिन सनातन धर्म पर हिंदुत्व की विचारधारा थोपी जा रही है। समाज में ध्रुवीकरण की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हिंदुत्व के नाम पर फैलाए जा रहे नफरत के संदेश को स्वीकार न करें। उनके मुताबिक, धर्म का उद्देश्य समाज में सद्भाव और भाईचारा कायम करना होना चाहिए, न कि लोगों को बांटना।

लोकतंत्र और संविधान को बताया खतरे में

दिग्विजय सिंह ने लोकतंत्र और संविधान की स्थिति पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष चुनाव आयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष होना जरूरी है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। इसी मुद्दे पर लोगों में जनजागृति लाने के उद्देश्य से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर चल रही बातचीत के सवाल पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

संतोष दुबे भी यात्रा में हुए शामिल, राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर बड़ा हमला
शिवसेना उत्तरप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष संतोष दुबे भी यात्रा में शामिल हो गए हैं। – मृदुभाषी।

इस यात्रा में शिवसेना के पूर्व अध्यक्ष संतोष दुबे भी दिग्विजय सिंह के साथ शामिल हुए। उन्होंने चंदा चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन और यात्रा का समर्थन किया। राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में छोटे चोरों को सजा मिली। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार का दावा भी किया।

‘जयश्रीराम कहकर सत्ता में आए, राम नाम सत्य है कहकर विदा करेंगे’

संतोष दुबे ने भाजपा पर राजनीतिक तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जयश्रीराम का नारा लगाकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब उसे ‘राम नाम सत्य है’ कहकर विदा करेंगे। उनके इस बयान ने यात्रा के राजनीतिक संदेश को और चर्चा में ला दिया। ओरछा से झांसी तक निकाली जा रही इस यात्रा में सनातन धर्म, हिंदुत्व, सामाजिक ध्रुवीकरण, लोकतंत्र और संविधान जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द!

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विधानसभा अध्यक्ष को 10 दिन का अल्टीमेटम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मंदिर ट्रस्ट बोर्ड निलंबित

कार्तिगई दीपम विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मंदिर ट्रस्ट बोर्ड निलंबित; दो रिटायर्ड जजों को सौंपी कमान

भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर एफआईआर दर्ज

भोपाल में पीसी शर्मा पर FIR: नितिन नवीन के वीडियो में चीन-पाकिस्तान का एंगल जोड़ने का आरोप! जानिए असली वीडियो में क्या बोले थे BJP अध्यक्ष

एनवीडिया: जयपुरी की पत्नि पर संदेह।

Nvidia के भारतीय मूल के पूर्व दिग्गज जय पुरी पर अमेरिका की नजर! चीन को AI चिप्स भेजने की जांच के बीच पत्नी सेनली चेन से कारोबारी रिश्तों पर उठे सवाल

पूर्व CJI के बयान पर नई बहस।

सुप्रीम कोर्ट में जाति पर छिड़ी बड़ी बहस! पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, बोले- 5% आबादी वाले समुदाय के पास 40% से ज्यादा पद

नए परिसीमन बिल को संसद में लाएगी केंद्र सरकार। बढेंगी लोकसभा की सीटें।

लोकसभा में होंगी 850 सीटें! यूपी में 40, मध्य प्रदेश में 15 और छत्तीसगढ़ में 6 सीटें बढ़ने का अनुमान, जानिए किस राज्य को कितना फायदा

Leave a comment