---Advertisement---

धनतेरस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में CM मोहन यादव ने किया पूजन-अर्चन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

धनतेरस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव का पूजन-अर्चन, साथ में हेमंत खंडेलवाल और जगदीश देवड़ा।
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

मुख्यमंत्री मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और जगदीश देवड़ा ने धनतेरस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूजन किया। प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री बोले- पहला सुख निरोगी काया, आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा को जोड़ने का हो रहा काम; मुरैना में भाजपा के नए कार्यालय के लोकार्पण पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

मृदुभाषी डेस्क, भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पहला सुख निरोगी काया को माना गया है। स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस और भगवान धन्वंतरि की जयंती हमें आयुर्वेद, प्रकृति और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ने का संदेश देती है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे। मध्यप्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा प्रदेश विकास के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

मुरैना में नए भाजपा कार्यालय के लोकार्पण पर जताई खुशी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के लोकार्पण पर भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय संगठन की गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने मुरैना के पार्टी कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में पूजन-अर्चन कर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशहाली की कामना की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, यही प्रार्थना है। प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

धनतेरस पूजन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र यादव, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाइच और शैलेंद्र शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट और परीक्षा कार्यक्रम।

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; जानें कब तक चलेंगे पेपर

एम्स भोपाल ने सर्दियों में फ्लू, खांसी-जुकाम और निमोनिया के खतरे को लेकर चेतावनी दी।

सर्दियों में खांसी-जुकाम और बुखार को न करें नजरअंदाज, निमोनिया का बढ़ सकता है खतरा; एम्स भोपाल ने दी सतर्क रहने की सलाह

मध्यप्रदेश IPS ट्रांसफर: पुलिस मुख्यालय की पृष्ठभूमि में IPS अधिकारी की टोपी, IPS ट्रांसफर दस्तावेज और मध्यप्रदेश का नक्शा।

MP IPS Transfer: मलय जैन बने बालाघाट के नए SP, सचिन अतुलकर सहित 5 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में आग लगने की घटना और राहत कार्य।

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग: चलती ट्रेन में धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ते, मृदुभाषी लोगो के साथ सोने की ईंटें, चांदी के बर्तन और आभूषण।

धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ती, जानिए आज के भाव और असली चांदी पहचानने के तरीके

दिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीजेआई सूर्यकांत ने पराली जलाने और अमीरों की गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर उठाए सवाल।

दिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: किसानों को मशीनें देने भर से नहीं रुकेगी पराली जलाने की समस्या, अमीरों की गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर भी उठाए सवाल

Leave a comment