---Advertisement---

“आप अपराधी नहीं हैं, बस करवाया गया है…” CEC ज्ञानेश कुमार को राहुल गांधी की दो टूक,प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोले कई राज

---Advertisement---

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनसे बात करने की कई बार कोशिश की है। उन्होंने कहा, “हां, उनके मैसेज आते हैं। ज्ञानेश कुमार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप अपराधी नहीं हैं, आपसे बस करवाया गया है। सबसे आसान रास्ता है कि आप इस्तीफा दें और रास्ते से हट जाएं।”

‘दिल्ली को बना दिया गया है जेल’

सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने से ठीक पहले हुई इस 30 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक तरह से जेल बना दिया गया है। पुलिसकर्मियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि फोर्स के लोग भी डिस्टर्ब हैं और कह रहे हैं कि आखिर हमसे युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ उन्हें रोका जा रहा है, तो दूसरी तरफ पुलिस पर भी भारी दबाव है। राहुल ने कहा, “जितना आप थक रहे हैं, उतनी पुलिस थक रही है। पुलिस खुद कह रही है कि हम ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रहे हैं?”

‘हम पीछे नहीं हटेंगे, लड़ाई जारी रहेगी’

राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह लड़ाई एक दिन या पांच दिन की नहीं है, बल्कि सालों से जारी संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “चाहे एक महीना लगे, दो महीने लगें या एक साल, हम पीछे नहीं हटेंगे। यह हिंदुस्तान के हर युवा के भविष्य और उसकी इज्जत की लड़ाई है।”

उन्होंने देश के युवाओं और नागरिकों से अपील की कि यदि वे शारीरिक रूप से मार्च में शामिल नहीं हो सकते, तो शाम को सुप्रीम कोर्ट के सामने पहुंचकर अपनी एकजुटता (सॉलिडेरिटी) जरूर दिखाएं और विरोध दर्ज करें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment