---Advertisement---

उज्जैन में अघोरी काली उर्फ नंद गिरी पर 5 हजार वर्गफीट जमीन कब्जाने का आरोप, किसान ने पुलिस-प्रशासन से लगाई गुहार

https://mradubhashi.com/madhya-pradesh/ujjain-aghori-kali-nand-giri-land-encroachment-allegation/
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

उज्जैन में अघोरी काली उर्फ नंद गिरी पर किसान की 5 हजार वर्गफीट से अधिक जमीन पर कथित कब्जा कर मंदिर बनाने का आरोप। राजस्व विभाग करेगा जांच।

चक्रतीर्थ श्मशान में वायरल वीडियो से चर्चा में आईं अघोरी एक बार फिर विवादों में; किसान का दावा- पैतृक जमीन पर मंदिर बनाकर कराया पक्का निर्माण, सिंहस्थ 2028 मेला क्षेत्र में आती है जमीन; पुलिस ने जांच राजस्व विभाग के हवाले की

मृदुभाषी डेस्क, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान पर जलती चिता से कथित छेड़छाड़ के वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में आईं अघोरी काली उर्फ नंद गिरी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार मामला किसी धार्मिक गतिविधि का नहीं, बल्कि जमीन पर कथित अवैध कब्जे का है। एक किसान ने उन पर अपनी पैतृक जमीन के करीब 5 हजार वर्गफीट से अधिक हिस्से पर कब्जा कर मंदिर बनाने और पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने भैरवगढ़ थाना पुलिस और राजस्व अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

उज्जैन में अघोरी काली उर्फ नंद गिरी पर 5 हजार वर्गफीट जमीन कब्जाने का आरोप

28 बीघा पैतृक जमीन, सामने के हिस्से पर कब्जे का आरोप

बड़ोदिया पान निवासी किसान अजहर लाला के मुताबिक, उनके पिता असलम लाला के नाम साडू माता मंदिर के पास इंदौर बायपास रोड पर 28 बीघा पैतृक जमीन दर्ज है। किसान का आरोप है कि इस जमीन के मुख्य मार्ग से लगे सामने वाले हिस्से पर अघोरी काली उर्फ नंद गिरी ने कब्जा कर लिया है।

शिकायत में दावा किया गया है कि करीब 5 हजार वर्गफीट से अधिक जमीन पर मंदिर बनाकर पक्का निर्माण भी कर लिया गया है। खास बात यह है कि संबंधित जमीन सिंहस्थ 2028 मेला क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसे में इस मामले ने प्रशासनिक स्तर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विरोध करने पहुंचते हैं तो विवाद बढ़ने का आरोप

किसान अजहर लाला का कहना है कि उन्होंने कई बार कथित कब्जे और निर्माण का विरोध किया। बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

अजहर के आरोपों के मुताबिक, जब भी वह या उनके परिवार के सदस्य बातचीत करने अथवा विरोध जताने पहुंचते हैं, तो काली नंद गिरी कथित तौर पर उग्र हो जाती हैं। किसान ने यह भी आरोप लगाया है कि वह हथियार लेकर उनके पीछे दौड़ती हैं। इसी विवाद से परेशान होकर अब उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की है।

पुलिस ने राजस्व विभाग को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि विवाद जमीन के स्वामित्व और निर्माण से संबंधित है। जमीन का वास्तविक मालिक कौन है और वहां मंदिर निर्माण के लिए कोई अनुमति ली गई है या नहीं, इसकी जांच राजस्व विभाग करेगा।

पुलिस के मुताबिक, राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल जमीन के दस्तावेजों और निर्माण से जुड़े तथ्यों की जांच अहम मानी जा रही है।

अघोरी काली का पक्ष आना बाकी

इस पूरे विवाद में अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का पक्ष भी सामने आना बाकी है। उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनके असिस्टेंट ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे व्यस्त हैं और बाद में इस मामले पर बात करेंगी।

फिलहाल मामला शिकायत और आरोपों के स्तर पर है। अब सबकी नजर राजस्व विभाग की जांच पर टिकी है। जांच में जमीन के स्वामित्व, कथित कब्जे और मंदिर निर्माण की अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरे विवाद की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बर्ड फ्लू वैक्सीन, H5N1 Vaccine, भोपाल समाचार, शिवराज सिंह चौहान, ICAR निषाद, स्वदेशी वैक्सीन, पोल्ट्री कारोबार, मध्य प्रदेश समाचार, भारतीय वैज्ञानिक, पशुपालन, आत्मनिर्भर भारत, भोपाल लैब

भारत की बड़ी वैज्ञानिक कामयाबी! भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाई दुनिया की पहली H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन, सिर्फ 1-2 रुपये होगी एक डोज

कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारियां

कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारियां: बोत्सवाना से आई मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या बढ़कर 62 हुई

मृदुभाषी मॉर्निंग बुलेटिन 20.11.2026

मृदुभाषी मॉर्निंग बुलेटिन| शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

गन्ने का भाव

देवउठनी ग्यारस पर 10 से 40 रुपये तक पहुंचा गन्ने का भाव, जानिए किन राज्यों में होती है सबसे ज्यादा पैदावार

सिवनी पुलिस, विजय बघेल, सिवनी होटल मामला, पुलिस निलंबन, गांजा मामला, NDPS एक्ट, मध्यप्रदेश पुलिस, छिंदवाड़ा रेंज

सिवनी होटल कांड में एक और पुलिस अधिकारी सस्पेंड, अब तक 7 पर गिरी गाज; गांजा रखकर फंसाने की दी थी धमकी

गुना के जोगीपुरा टोल पर बस और ट्रक की टक्कर का प्रतीकात्मक दृश्य

गुना में टोल नाके पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, महिला मजदूर की मौत; 5 यात्री गंभीर

Leave a comment