मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

झीरम घाटी हमले में 13 साल बाद फैसला: NIA कोर्ट ने 10 माओवादियों को दोषी ठहराया

 झीरम घाटी हमले के 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 माओवादियों को दोषी ठहराया। सजा का ऐलान 16 सितंबर को होगा।

---Advertisement---

2013 के हमले में 27 लोगों की हुई थी मौत; सजा का ऐलान 16 सितंबर को होगा।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद बड़ा फैसला आया है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने मामले में 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है।

मई 2013 में माओवादियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और सुरक्षाकर्मियों समेत 27 लोगों की मौत हुई थी।

मामले में करीब 294 सुनवाई हुईं। कई अन्य आरोपी अब भी वांछित बताए गए हैं। दोषी ठहराए गए आरोपियों की सजा पर अदालत 16 सितंबर 2026 को फैसला सुनाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment