---Advertisement---

सिक्किम में भारी बारिश के बाद बड़ा भूस्खलन, रिंबी गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त

---Advertisement---

सिक्किम: लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पश्चिम सिक्किम के रिंबी इलाके में बड़ा भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से कई मकानों और सरकारी क्वार्टरों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। 

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति को गंभीर बताते हुए प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में जमीन खिसकने का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखना है। बारिश जारी रहने की स्थिति में खतरा और बढ़ सकता है, इसलिए स्थानीय लोगों को अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जा रही है। 

Join WhatsApp

Join Now