22 सितंबर को जापान में खेला जाएगा Suzuki Cup; सुबह 9:30 बजे शुरू होगा मुकाबला।

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पहली बार जापान के खिलाफ किसी सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उतरेगी। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।
मुकाबला जापान के Tochigi Prefecture स्थित Sano International Cricket Ground में होगा और भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।
मैच को Suzuki Cup नाम दिया गया है। यह भारत-जापान के बीच खेल सहयोग बढ़ाने वाली ‘Sport 75’ पहल से भी जुड़ा है।
भारत और जापान की सीनियर पुरुष टीमों के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला होगा, जिससे जापान और पूर्वी एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।







