Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की फिल्म को UP-बिहार और दिल्ली में जबरदस्त रिस्पॉन्स।

मुंबई। लोकप्रिय वेब सीरीज से बड़े पर्दे पर पहुंची ‘Mirzapur: The Movie’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब ₹24.75 करोड़ की कमाई की। ट्रेड अनुमानों में फिल्म से ₹18-20 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म ने अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया।
UP, बिहार और दिल्ली जैसे बाजारों में फिल्म को खास तौर पर मजबूत रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।







