धर्मांतरण रैकेट का शक गहराया, कई और किशोरियां फंसी हो सकती हैं जाल में
फूलपुर की किशोरी के धर्मांतरण व जिहादी प्रशिक्षण के लिए केरल ले जाने के मामले में गिरफ्तार की गई दरकशां बानो को लेकर नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि वह पहले भी केरल जा चुकी है। ऐसे में अब यह जांच भी शुरू हो गई है कि इस गिरोह का शिकार अन्य किशोरियां तो नहीं हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक दरकशां के यात्रा रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने पर यह जानकारी मिली है कि वह पहले भी एक-दो बार केरल गई थी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस दौरान उसके साथ कौन था। पुलिस ने इस बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अफसर पहले ही यह आशंका जता चुके हैं कि यह मामला एक सुनियोजित नेटवर्क से संबंधित हो सकता है। इस नेटवर्क में गरीब, अनुसूचित जाति की युवतियों, किशोरियों को ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण व कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने के लिए केरल ले जाया जाता है। इस गिरोह में दरकशां जैसे कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो लड़कियों को सब्जबाग दिखाकर नेटवर्क तक ले जाते हैं। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि फिलहाल आरोपी युवती के पहले भी केरल जाने की जानकारी नहीं है। उसके व अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
केरल के त्रिशूर पहुंची एक टीम
उधर, प्रयागराज पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को केरल के त्रिशूर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने केरल पुलिस से संपर्क साधा है और उस हॉस्टल का पता लगा रही है, जहां किशोरी को ले जाया गया था। पुलिस की पांच सदस्यीय टीम वहां पहुंची है।

जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी