इमरान खान को राहत, चार मामलों में मिली जमानत
लाहौर । अमेरिका में ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राहत मिली है। शनिवार को लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत ने इमरान को 9 मई, 2023 को हुई हिंसा से जुड़े कुल 12 मामले दर्ज किए गए, जिनमें चार मामलों में उन्हें जमानत देने का फैसला सुनाया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ आठ और मामले भी दर्ज हैं। अदालत ने इन आठ मामलों पर सुनवाई 30 नवंबर तक स्थगित कर दी है। इमरान को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ सरकारी और सैन्य भवनों पर हमले कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगे। इमरान फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव