यूपी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर वार जारी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पोस्टर को लेकर सियासत जारी है। यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर वार चल रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक और पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा है, तुम बटने-कटने का राग लिखो, हम तारीख का हिसाब लिखेंगे। समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इखलाक ने यह पोस्टर लगवाया है। उसमें उन्होंने स्लोगन के जरिए सत्तारूढ़ दल को घेरने का प्रयास किया है। पोस्टर में लिखा है- तुम नफरत का योग लिखो, हम तरक्की का संयोग लिखेंगे। तुम जमीन पर जुल्म लिखो। हम आसमान में पीडीए का इंकलाब लिखेंगे। पोस्टर में महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी छोटे छोटे चित्र दर्शाए गए हैं। तस्वीर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ शिवपाल और आदित्य यादव की भी फोटो लगाई गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास के चौराहे पर भी एक पोस्टर लगा है। अखिलेश यादव की तस्वीर वाले इस पोस्टर पर लिखा है- जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे। यह पोस्टर सपा नेता मृत्युंजय यादव बिट्टू और आशुतोष गुप्ता की तरफ से लगवाया गया है। इसके पहले शुक्रवार को वाराणसी में भी सपा की तरफ से पोस्टर लगाया गया था। इसमें संकल्प 2024 लक्ष्य 2027 लिखते हुए अखिलेश यादव को भगवान श्री कृष्ण और राहुल गांधी को अर्जुन की भूमिका में दर्शाया गया था। इसके पहले गोरखपुर में भाजपा की तरफ से बंटेंगे तो कटेंगे के पोस्टर लगे। उसके बदले में सपा की ओर से जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे के पोस्टर भी काफी चर्चा में रहे। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 20 नवंबर को होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने