हत्या के मामले में गिरफ्तार जेलबंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
भोपाल। हत्या के मामले में गिरफ्तार जेलबंदी की संदिग्ध परिस्थितियों हमीदिया अस्प्ताल में इलाज के दौरा मौत हो गई। मामले में गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, वहीं घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए है। थाना पुलिस के अनुसार बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित आदमपुर छावनी में रहने वाले राजकुमार नामदेव पिता श्यामलाल नामदेव (45) को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल दाखिल किया गया था। बीती सुबह राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था, जहॉ शुरुआती चेकअप के बाद ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया गया है। मौत के कारणो का खुलासा पीएम रिर्पोट आने पर ही हो सकेगा।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास