अकोला में भाजपा ने 11 पदाधिकारियों को किया निलंबित
अकोला । महाराष्ट्र के अकोला जिले में भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए 11 पदाधिकारियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। इन निलंबित पदाधिकारियों में एक जिला परिषद सदस्य भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने बताया कि अकोला जिले में नवंबर के विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति (भाजपा, शिवसेना और राकांपा का गठबंधन) में बगावत हुई थी, जिसके बाद पार्टी ने अब यह कार्रवाई की।
पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर मांटे पाटिल ने सोमवार को पीटीआई से बातचीत में कहा कि इस बारे में राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को सूचित कर दिया गया है। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। जिनके नतीजे 23 नवंबर को सामने आए थे। इस चुनाव में भाजपा ने अकोला पूर्व सीट पर जीत हासिल की। हालांकि, अकोला पश्चिम सीट पर उसे कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल