...
मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भोपाल में करंट से भाजयुमो नेता की मौत, पत्नी भी चपेट में आईं

भोपाल के एमपी नगर में करंट लगने से भाजयुमो जिला महामंत्री दिव्य ऋषि तिवारी की मौत हो गई। पत्नी भी झुलसीं। कांस्टेबल ने CPR देकर बचाने का प्रयास किया।

---Advertisement---

DB मॉल के सामने हादसा, ट्रैफिक कांस्टेबल ने CPR देकर बचाने की कोशिश, जांच शुरू

मृदुभाषी | भोपाल

राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित डीबी मॉल के सामने रविवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के दौरान उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं।

जानकारी के अनुसार, दिव्यऋषि तिवारी अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग के लिए डीबी मॉल पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क के डिवाइडर पर लगे एक पोल को छूते ही उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं।

मौके पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल जगदीश दांगी ने तत्काल दोनों को अलग किया और दिव्यऋषि तिवारी को CPR देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का उपचार जारी है।

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। पोल में करंट आने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका है कि बिजली के लीकेज या तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्ट: रश्मि जैन, भोपाल | मृदुभाषी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.