---Advertisement---

होटल में पकड़ा गया युवक, फिर खाया जहर।

रतलाम: होटल में युवती के साथ पकड़े गए युवक ने खाया जहर, फेसबुक लाइव में बोला- मुझे फंसाया गया

होटल में पकड़ा गया... फिर खाया जहर!
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

होटल में पकड़े जाने के बाद युवक ने खाया जहर

फेसबुक लाइव में खुद को बताया बेगुनाह

युवती ने दो दिन पहले किया था सुसाइड अटेम्प्ट

छह महीने पहले लाइब्रेरी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा था युवक

पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

रतलाम के जावरा में हाई-प्रोफाइल मामला, युवती ने भी दो दिन पहले किया था सुसाइड अटेम्प्ट, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

रतलाम | मृदुभाषी न्यूज

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में होटल से जुड़े एक चर्चित मामले ने नया मोड़ ले लिया है। होटल में एक युवती के साथ पकड़े गए युवक ने सोमवार को कथित रूप से सल्फास खा लिया। जहर खाने से पहले उसने फेसबुक पर करीब 10 मिनट का लाइव वीडियो किया, जिसमें उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।

फेसबुक लाइव समाप्त होने के बाद युवक अपनी कार से घर पहुंचा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे पहले निजी अस्पताल ले गए, बाद में गंभीर हालत में रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

फेसबुक लाइव में लगाए कई आरोप

लाइव वीडियो में युवक ने दावा किया कि होटल में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। उसने कहा कि उसकी छवि खराब करने के लिए उसे फंसाया गया है। युवक ने अपने पारिवारिक विवाद और दर्ज मामलों का भी जिक्र किया तथा अपनी बात भावुक होकर रखी।

2 अक्टूबर को होटल में पकड़ा गया था युवक

जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को युवक जावरा के महू-नीमच रोड स्थित एक होटल में एक युवती के साथ मिला था। उसी दौरान उसकी पत्नी पुलिस के साथ होटल पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पत्नी युवक को थप्पड़ मारती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

युवती ने भी दो दिन पहले किया था आत्महत्या का प्रयास

बताया जा रहा है कि होटल में युवक के साथ मौजूद युवती ने भी दो दिन पहले अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

छह महीने पहले भी चर्चा में आया था युवक

यही युवक करीब छह महीने पहले जावरा में सरकारी लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उस समय प्रशासन ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा था और लाइब्रेरी खोलने का आश्वासन दिया था।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

जावरा औद्योगिक थाना पुलिस के अनुसार पूरे मामले में होटल की घटना, वायरल वीडियो, फेसबुक लाइव, जहर खाने की घटना और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। युवक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment