---Advertisement---

पंजाब चुनाव: आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; सीएम भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे चुनाव, अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा का नाम गायब

---Advertisement---

मृदुभाषी डेस्क, चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शुक्रवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूची जारी करते हुए बताया कि उम्मीदवारों का चयन सर्वे और जनता की पसंद के आधार पर किया गया है।

पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल चीमा का नाम पहली सूची में शामिल नहीं है। इन दोनों नेताओं के नाम सूची में नहीं होने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी मिला टिकट

आम आदमी पार्टी की पहली सूची में लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। खास बात यह है कि संजीव अरोड़ा फिलहाल जेल में बंद हैं। इसके अलावा पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों पर भी भरोसा जताया है।

घोषित उम्मीदवारों में बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन और उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल शामिल हैं।

इसी तरह होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशाक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी, बलाचौर से संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, मोहाली से कुलवंत सिंह और फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय को उम्मीदवार बनाया गया है।

लुधियाना और मालवा क्षेत्र में इन चेहरों पर दांव

अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह संधू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी और लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा को टिकट दिया गया है।

लुधियाना नॉर्थ से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट से दविंदर जीत सिंह लाड़ी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

वहीं, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवाना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सर्वे के आधार पर दिया टिकट, नए चेहरों को भी मिलेगा मौका

उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने सर्वे कराने के बाद ही टिकटों का वितरण किया है। जिन उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों ने भरोसा जताया, उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।

मान ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे दोबारा जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी स्वयं एक नई राजनीतिक पार्टी है और यहां हर नेता को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।

कांग्रेस के विकास संबंधी आरोपों पर मान का पलटवार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की ओर से प्रदेश में विकास कार्य नहीं होने के आरोपों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब जाकर देखा जा सकता है कि प्रदेश का शायद ही कोई गांव ऐसा हो, जहां विकास कार्य नहीं हुए हों।

मान ने थापर और सीचेवाल मॉडल के तहत गांवों में कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने, आम आदमी क्लीनिक खोलने और सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने जैसे कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर लगातार झूठे आरोप लगाने का आरोप भी लगाया।

पहले उम्मीदवार घोषित करने के पीछे क्या है रणनीति?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा पहले कर देने से प्रत्याशियों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के बीच जाने का पर्याप्त समय मिलेगा। इससे वे पार्टी की नीतियों और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचा सकेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आखिरी समय तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाती, क्योंकि उसे टिकट वितरण के बाद बगावत होने का डर रहता है।

शिअद-भाजपा गठबंधन पर मान का तंज: दोनों जीरो, साथ आए तो भी नतीजा जीरो

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जीरो में जीरो जोड़ने या घटाने से नतीजा जीरो ही रहता है। शिअद और भाजपा दोनों जीरो हैं, इसलिए दोनों दल साथ भी आ जाएं तो चुनावी नतीजा नहीं बदलेगा।

मान ने सवाल उठाया कि यदि दोनों दलों के बीच गठबंधन होता है तो क्या नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर भाजपा नेता अमित शाह और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया एक मंच पर दिखाई देंगे?

चुनावी संगठन को मजबूत करने की भी तैयारी

उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने चुनावी संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छह-छह सेक्टर इंचार्ज नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये सेक्टर इंचार्ज सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी के कामकाज को लेकर जनता से फीडबैक जुटाकर पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे।

इसके अलावा एक नवंबर से महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़ी महिला स्वयंसेविकाओं को सक्रिय किया जाएगा।

कुल मिलाकर, आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को नया मोड़ दे दिया है। अब पार्टी की अगली सूची और उसमें शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं के नामों पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप प्रशासन का भारत सहित सात देशों पर 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव।

ट्रंप का भारत पर नया टैरिफ वार! अमेरिकी बाजार में भारतीय सामानों पर लग सकता है 25% तक अतिरिक्त शुल्क, 7 देशों पर निशाना

यूरिया

यूरिया के लिए विदेशों पर निर्भरता होगी कम! सरकार का 54 हजार करोड़ का बड़ा दांव, देश में लगेंगे 6 नए आधुनिक खाद कारखाने

अखिलेश यादव

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले चला बड़ा दांव, सपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची; जानिए किस सीट पर किसे मिला टिकट

अनंत सिंह की बेटी की शाादी

30 लाख रसगुल्ले, 151 गाड़ियों की बारात और घुड़दौड़ में थार! अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ देखकर रह जाएंगे हैरान

मोहन भागवत, RSS, अनिल चौहान, पद्मा फेस्टिवल, विकसित भारत 2047, युवा शक्ति, भारत की सुरक्षा, छत्रपति संभाजीनगर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मोहन भागवत बोले- युवाओं को झूठ पसंद नहीं, सच बोलने वालों के साथ खड़ी होती है नई पीढ़ी; भारत को बाहरी से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत

टीवीएस परिवार में संपत्ति विवाद, लक्ष्मी वेणु का पिता के खिलाफ मुकदमा और मां का समर्थन।

टीवीएस परिवार में विरासत की जंग अदालत पहुंची! पिता वेणु श्रीनिवासन के खिलाफ बेटी लक्ष्मी ने ठोका मुकदमा, मां ने किया बेटी का समर्थन

Leave a comment