Open-source AI मॉडल्स के बाजार में Nvidia की बड़ी एंट्री; Hugging Face को खुला प्लेटफॉर्म बनाए रखने का दावा।

सैन फ्रांसिस्को। AI चिप्स की दिग्गज कंपनी Nvidia ने लोकप्रिय AI डेवलपर प्लेटफॉर्म Hugging Face को करीब $12.93 अरब में खरीदने का समझौता किया है।
Hugging Face दुनिया भर के AI डेवलपर्स के लिए ओपन मॉडल्स, डेटासेट और मशीन लर्निंग टूल्स का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है।
Nvidia CEO Jensen Huang के अनुसार अधिग्रहण के बाद भी Hugging Face एक ओपन प्लेटफॉर्म बना रहेगा और डेवलपर्स को Nvidia चिप्स का इस्तेमाल करना अनिवार्य नहीं होगा।
डील से Nvidia को AI मॉडल बनाने वाले डेवलपर्स के साथ सीधे जुड़ने और ओपन-source AI इकोसिस्टम में अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका मिलेगा।







